अब दुश्मनों की खैर नहीं! ब्रह्मोस के एंटी शिप वर्जन का हुआ जबरदस्त ट्रायल

By अभिनय आकाश | Apr 29, 2022

भारतीय नौसेना और अंडमान निकोबार कमांड ने अंडमान निकोबार द्वीप समूह से ब्रह्मोस के एक एंटी  शिप वर्ज की टेस्टिंग की है। एंटी शिप वर्जन के माध्यम से टारगेट को समुद्र में सफलता पूर्वक नष्ट करके युद्ध की तैयारी का प्रदर्शन किया गया है। अंडमान निकोबार कमान की ओर से किये गए ट्वीट में यह जानकारी दी गई। ये परीक्षण बुधवार को किया गया। बता दें कि अंडमान निकोबार कमांड देश का एकलौता ऐसा कमांड है जहां देश की तीनों सेनाओं का संचालन एक साथ किया जाता है। कमांड की ओर से किए गए ट्विट में लिखा कि भारतीय नौसेना और एएनसी ने एक बार फिर से अपने कॉम्बैट रेडीनेस को दिखाने के लिए समुद्र में मौजूद टारगेट को ब्रह्मोस मिसाइल के एंटी सिप वर्जन से नष्ट कर दिया। 

इसे भी पढ़ें: शिवसेना सांसद राहुल शेवाले पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप

इससे पहले इसी महीने भारतीय वायुसेना ने अपनी अभियानगत तैयारियों का प्रदर्शन करते हुए 19 अप्रैल को पूर्वी समुद्री तट पर सुखोई लड़ाकू विमान से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया था। तब भारतीय वायुसेना ने कहा था कि मिसाइल का प्रदर्शन भारतीय वायुसेना के साथ निकट समनवय में किया गया। बता दें कि लगातार ब्रह्मोस के कई वर्जन का परीक्षण किया जा रहा है। ये एक तरह से भारतीय सेना की तैयारियों का सीधा-सीधा उदाहरण है। इससे पहले दो परीक्षण हुए थे जिसमें भारतीय वायुसेना ने देश के पूर्वी तट पर सुखोई 30 एम के फाइटर जेट से  भारतीय नौसेना का एक खराब जहाज था। जिस पर उनसे सीधा प्रहार किया। 

इसे भी पढ़ें: हमें कम अवधि के कड़े युद्धों के लिए तैयार रहने की आवश्यकता : वायुसेना प्रमुख चौधरी

ब्रह्मोस मिसाइलों के अलग-अलग वर्जन का परीक्षण समय-समय पर किया जा रहा है। भारत ने पिछले कुछ महीनों में ही ब्रह्मोस का हवा, जमीन और समुद्र से सफल परीक्षण कर लिया है। ब्रह्मोस भारत की एकलौती ऐसी मिसाइल है जिसे हवा, पानी, जमीन कहीं से भी दुश्मन पर दागा जा सकता है। बता दें कि इस क्षमता को ट्रायड कहा जाता है। 

प्रमुख खबरें

SRH vs LSG: लखनऊ के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने 58 गेंदों में चेज किया 166 रनों का टारगेट, ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की बेहतरीन पारी

Aurangabad और Osmanabad का नाम बदलने पर अदालत के फैसले का मुख्यमंत्री Shinde ने किया स्वागत

तीन साल में पहली बार घरेलू प्रतियोगिता में भाग लेंगे Neeraj Chopra, Bhubaneswar में होगा आयोजन

Israel ने Gaza में मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए एक अहम क्रॉसिंग को फिर से खोला