By दिव्यांशी भदौरिया | Sep 09, 2026
हिंदू धर्म में हरतालिका तीज का विशेष महत्व होता है। यह व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और सोलह श्रृंगार भी करती हैं। हरतालिका तीज का पर्व सास और बहु के बीच प्यार, सम्मान और रिश्ते को मजबूत बनाने का पर्व होता है।
1 ग्राम सोने की 5 ट्रेंडी और लाइटवेट नथ डिजाइंस
फैशन के दौर में महिलाओं के भारी-भरकम नथ की जगह हल्की और ट्रेंडी नथ डिजाइंस पसंद आ रही हैं। इस बार हरतालिका तीज पर अपनी बहु को 1 ग्राम सोने की नथ जरुर गिफ्ट करें-
स्मॉल हार्ट टेक्सचर गोल्ड नथ
आजकल की मॉर्डन बहुओं को लीफ पैटर्न या फ्लोरल डिजाइन की स्मॉल गोल्ड नथ काफी पसंद आ रही है। इस बार अपने अपनी बहु के लिए इस तरह की सिंपल और हल्की डिजाइन वाली नथ गिफ्ट कर सकती हैं। यह नथ दिखने में काफी खूबसूरत है और यह लुक को भी काफी कमाल बना देगी।
स्पार्कलिंग डायमंड नोज पिन
कुछ बेहतरीन नथ की तलाश में आप डायमंड के साथ बनी यह खूबसूरत गोल्ड नोज पिन भी अपनी बहु के लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। बता दें कि, डायमंड और गोल्ड का यह गजब का कॉम्बिनेशन है। यह आपके पारंपरिक लुक को बेहद शानदार बना देगा। इसका डिजाइन काफी लाइटवेट है और दिखने में भी काफी खूबसूरत है। अपनी बहु को खास तोहफा देने के लिए यह एकदम परफेक्ट है।
रैप्ड वायर्ड डिजाइन गोल्ड नोज पिन
इस तरह के डिजाइन वाले नथ को आपकी बहु काफी पसंद करेंगी। यह एकदम रॉयल लुक देता है। इसको आप 1 या 2 ग्राम में बनवा सकती हैं। वैसे इसका डिजाइन काफी लाइट है, जो कि आपकी नॉज पर कोई हैवीनेस महसूस नहीं होने देगी। इस तरह का तोहफा नई-नवेली बहुओं के लिए एकदम परफेक्ट है। इसे आप किसी भी त्योहार और पूजा-पाठ में पहन सकती हैं।
फिलीग्री कटवर्क पिन डिजाइन
अगर आपकी बहु भारी नथ पहनना पसंद करती हैं, तो आप इस तरह का डिजाइन बनवा सकती हैं। 'फिलीग्री कटवर्क' पिन डिजाइन सबसे बेस्ट माना जाता है। इस तरह के डिजाइन को आप किसी ज्वेलरी दुकानों या फिर किसी ऑनलाइन ज्वेलरी वेबसाइट के जरिए भी खरीद सकती हैं। इसको पहनते ही आपके चेहरे पर चार चांद लग जाएंगे।
सिंगल डायमंड बैंड सेट नोज पिन
यदि आपकी बहु नोज पिन पहनना पसंद करती हैं, तो उसके लिए इस तरह की डिजाइन बेहद खास है। सिंगल डायमंड बैंड सेट नोज पिन डिजाइन काफी ट्रेंड में बना हुआ है, जिसे आप किसी भी सुनार की दुकान या ऑफलाइन ज्वेलरी वेबसाइट से खरीद सकती हैं। हरतालिका तीज वाले दिन बहुओं के लिए यह तोहफा बेहद यादगार रहने वाला है।