पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन पटना से शुरू हुआ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 12, 2023

पटना। पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ट्रायल रन सोमवार को पटना से शुरू हो गया। पटना रेलवे स्टेशन से यह ट्रेन तय कार्यक्रम के मुताबिक सोमवार सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर रवाना हुई और इसके रांची पहुंचने का समय दोपहर एक बजे है। वापसी में यह दोपहर 2.20 बजे रांची से निकलेगी और रात 8.25 बजे पटना पहुंचेगी। पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर), हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) बीरेंद्र कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल शुरू हो गया है और ट्रेन सुबह 6.55 बजे पटना से रवाना हुई। यह आज दोपहर एक बजे रांची पहुंचेगी।’’ यह ट्रेन सिधवार (रामगढ़) और सांकी (रांची) के बीच सुरंगों और ऊंचे रेलवे पुलों से गुजरेगी। ट्रेन गया और बरकाकाना स्टेशनों पर रुकेगी।

प्रमुख खबरें

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना

Team India कोच Gautam Gambhir के बार-बार बदलाव पर Shane Watson ने उठाए सवाल

Makhana Export को रफ्तार देगा Bihar, 2030-31 तक 30 हजार टन का लक्ष्य तय