'आदिवासी इस देश के पहले मालिक हैं', Jharkhand में बोले राहुल- संविधान पर हो रहा हमला, इसकी रक्षा करने की जरूरत

By अंकित सिंह | Oct 19, 2024

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज झारखंड में हैं। राहुल गांधी ने संविधान सम्मान सम्मेलन' को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि जब भाजपा के लोग आदिवासियों को वनवासी कहते हैं तो वे क्या करना चाह रहे हैं? वे आपके जीवन जीने के तरीके, इतिहास और विज्ञान को नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसका आप हजारों वर्षों से पालन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आदिवासी का अर्थ है जो पहले मालिक थे, जबकि वनवासी का अर्थ है जो जंगल में रहते हैं।

इसे भी पढ़ें: Maharashtra Assembly Elections:उद्धव और कांग्रेस में ठनी, बांद्रा पूर्व से शिवसेना UBT ने घोषित कर दिया अपना उम्मीदवार

राहुल ने साफ तौर पर कहा कि आज संविधान के सम्मान के साथ ही उसकी रक्षा भी करनी है। राहुल ने आरोप लगाया कि भाजपा आदिवासियों की विरासत, इतिहास, परंपरा, चिकित्सा पद्धतियों को नष्ट करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने बार-बार जोर दिया कि संविधान पर हर तरफ से हमला हो रहा है, इसकी रक्षा की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी शिक्षा प्रणाली हमें मूल निवासियों के बारे में सिखाने में विफल रही; आदिवासियों, किसानों, ओबीसी का इतिहास नष्ट कर दिया गया। उन्होंने कहा कि नौकरशाही में शीर्ष 90 आईएएस अधिकारियों में केवल तीन ओबीसी हैं; वित्त मंत्रालय में कोई दलित, आदिवासी नहीं। 

प्रमुख खबरें

वे हम पर नज़र रखते हैं, हम उन पर, शी जिनपिंग के अमेरिकी दौरे से पहले बोले ट्रंप

Asian Games 2026 में भारत की ध्वजवाहक बनने पर भावुक हुईं Manu Bhaker, कहा- यह दिल छूने वाला एहसास है

Numerology Prediction 19 September: मूलांक 1 से 9 तक का जानें पूरा भविष्यफल

DUSU Election Result: सातवें दौर में ABVP के यश डबास 609 वोटों से आगे