पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेस नेताओं की श्रद्धांजलि, कहा- नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता, 2014 के बाद उनकी प्रासंगिकता बढ़ी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 14, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर सोमवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी और आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि 2014 के बाद ही नेहरू की प्रासंगिकता बढ़ी है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने शांतिवन पहुंचकर देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। 

संयोग से अंग्रेज़ी और हिंदी के अलावा मराठी में भी उन पर एक अच्छी किताब आई है। उन्होंने कहा, इतिहास से छेड़छाड़ करने वाले मौजूदा सरकार से जुड़े लोग (मो-डिस्टोरियनंस) उन्हें बदनाम और कलंकित करना जारी रखेंगे। लेकिन नेहरू प्रेरणा देते रहेंगे। उनकी प्रासंगिकता 2014 के बाद ही बढ़ी है। रमेश के अनुसार, नेहरू की प्रतिष्ठित पुस्तक भारत एक खोज/हिंदुस्तान की कहानी की 600 प्रतियां आज यात्रियों को वितरित की जाएंगी। इन्हें बेहद कम समय में सूचना पर एक वालंटियर दिल्ली से 23 घंटे का सफर तय कर के लाया है। 

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया। गौरतलब है कि नेहरू 1947 में देश के आजाद होने के बाद से 27 मई,1964 को अपने निधन तक देश के प्रधानमंत्री थे।

प्रमुख खबरें

IPL 2026: अजिंक्य रहाणे पर भड़के वीरेंद्र सहवाग, हद में रहने की दे डाली सलाह

West Asia संकट के बीच सरकार का बड़ा बयान, देश में Petrol-Diesel और LPG Supply की कोई कमी नहीं

अफसरों के नाकारापन से नहीं थमेंगे नालंदा मंदिर जैसे हादसे

तेल की तलवार और कूटनीति की ढाल: पश्चिम एशिया संकट में भारत की अग्निपरीक्षा