अस्सी घाट पर गंगा आरती के समय नम आंखों से दी गई बिपिन रावत को श्रद्धांजलि

By आरती पांडे | Dec 09, 2021

वाराणसी। तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलिकॉप्टर हादसे में बुधवार को भारत के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत का  हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन हो गया। आपको बता दे, जनरल बिपिन रावत पत्नी समेत कुल 14 लोग  उस हेलीकॉप्टर में सवार थे।जिसमे से 13 लोगों के मौत की पुष्टि की जा चुकी है।ये इतनी दुखद घटना हुई कि इससे इस  पूरे देश की आंखें नम हैं। इसी क्रम में बनारस के अस्सी घाट पर गंगा आरती में जनरल बिपिन रावत और उनके साथ इस दुर्घटना में जितने लोगो की मौत हुई है उन सबको को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गयी ।

इसे भी पढ़ें: MP में होगी जीनोम सिक्वेंसिंग की जांच, प्रदेश के 5 जिलों को मिलेगी मशीन

इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि  आज की इस दुखद दुर्घटना से पूरा देश आहत है और विपिन जी के असमय निधन से देश को बहुत भारी नुकसान भी हुआ है।आरती में मौजूद शुभम् तिवारी ने कहा कि यह घटना हम सबको स्तब्ध कर देने वाली है।सेना के सर्वोच्च पद पर आसीन अधिकारी का स्वर्गवास होना कोई छोटी बात नही है। यह देश के लिए अपूरणीय क्षति है। इस खबर को सुनकर हर भारतीय को आहत पहुँची है। आपको बता दे, की बनारस के साथ ही मिर्जापुर में भी जनरल बिपिन रावत व उनकी पत्नी समेत सभी सैन्य अधिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी है।शहर के लोहिया तालाब स्थित एक निजी पब्लिक स्कूल के बच्चों व विद्यालय के शिक्षकों ने स्कूल परिसर में देर रात कैंडल जलाकर नम आंखों से  शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट की।

प्रमुख खबरें

PM Modi और UAE क्राउन प्रिंस की मुलाकात, रणनीतिक और निवेश साझेदारी पर बनी सहमति

NALSA की तीसरी National Lok Adalat में 2.10 करोड़ से अधिक मामले निपटे

यूआईआईडीबी के पास सिर्फ 18 हेक्टेअर जमीन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद: Mahendra Bhatt

Reform UK Party को दो क्रिप्टो अरबपतियों से मिले 7.2 करोड़ पाउंड का चंदा, ब्रिटेन में विवाद