गेंदबाजों को मानसिक रूप से परेशान करने की कोशिश की : ऋषभ पंत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 02, 2022

बर्मिंघम। इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट में 146 रन बनाकर भारत को संकट से निकालने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने कहा कि उन्होंने गेंदबाजों को मानसिक तौर पर परेशान करने की कोशिश की। पंत ने कहा ,‘‘ इंग्लैंड में सबसे महत्वपूर्ण है गेंदबाज की लय बिगाड़ना। ऐसा मेरा मानना है।’’ इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और तीन विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने पंत पर शॉर्टपिच गेंदों से हमला बोला लेकिन वह सहज होकर खेलते रहे। उन्होंने कहा ,‘‘ मैने एक जैसे शॉट्स नहीं खेले बल्कि विविधता लाने की कोशिश की। कई बार बाहर निकला तो कई बार बैकफुट पर खेला। मैने क्रीज का बखूबी इस्तेमाल किया।

प्रमुख खबरें

Horoscope 10 October 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Delhi Metro बंद करने पर Supreme Court में अवमानना याचिका, गृह सचिव पक्षकार

अब चीन पर टूट पड़े बलूच लड़ाके, फूंक डाला कार्गो काफिला, मची तबाही!

याद करो जब...भारत का नाम लेकर हूतियों ने पाकिस्तान को दी सीधी धमकी