UP में 2027 में RLD और Jayant Chaudhary के सहयोग से बनेगी NDA सरकार: त्रिलोक त्यागी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 02, 2026

बागपत (उप्र), दो नवंबर राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने सोमवार को दावा किया कि पार्टी प्रमुख जयंत चौधरी के सहयोग से उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनेगी। उत्तर प्रदेश में 2022 का विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ गठबंधन में लड़ने वाला रालोद 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले राजग में शामिल हो गया था। अब पार्टी राजग के घटक दल के रूप में 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह शराब पीने वाले व्यक्ति को चुनाव में टिकट देने के पक्ष में नहीं थे। उन्होंने चौधरी चरण सिंह को आर्य समाज की विचारधारा से जुड़ा व्यक्ति बताते हुए कहा कि उन्हें मुसलमानों से कोई परेशानी नहीं थी और उन्होंने गाजियाबाद से एक मुस्लिम उम्मीदवार को चुनाव लड़ाया था। त्रिलोक त्यागी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों को एकजुट किया और 1980 के दशक में मुलायम सिंह यादव को एक नेता के रूप में आगे बढ़ाया।

उन्होंने लोगों से जयंत चौधरी का साथ देने की अपील की। रालोद नेता ने कहा कि चुनाव में टिकट मांगने और देने का सिलसिला चलता रहेगा, लेकिन नेताओं को जनता के बीच बैठकर उनकी समस्याएं समझना सीखना चाहिए। उन्होंने चौधरी चरण सिंह के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि पहले नहर की पटरी और नलकूपों तक जाने वाली सड़कों पर चलने के कारण किसानों के चालान काटे जाते थे और वे अपनी बोगी लेकर निकलने से डरते थे तथा चौधरी चरण सिंह ने इस व्यवस्था को बदला।

उन्होंने दावा किया कि जयंत चौधरी ने गन्ने के मूल्य को लेकर आवाज उठाई, जिसके बाद सरकार ने #गन्ने का मूल्य बढ़ाकर 400 रुपये प्रति क्विंटल किया। उन्होंने कहा कि पहले किसानों को आलू और गन्ने के उचित मूल्य के लिए सड़कों पर संघर्ष करना पड़ता था, जबकि अब वे अपनी मांगें सीधे मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के सामने रख सकते हैं। महिलाओं के आरक्षण पर उन्होंने कहा कि 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने के बाद अब इसे बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने की मांग की जानी चाहिए।

उन्होंने इस मांग का समर्थन करते हुए कहा कि जयंत चौधरी महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Ballia Police ने अवैध धर्मांतरण कराने के आरोप में एक व्यक्ति को भेजा जेल

Delhi Medical Procurement Case में पूर्व CPA अधिकारी Neeraj Chopra की जमानत अर्जी खारिज

Fatehpur में जमीन विवाद पर दो पक्षों में मारपीट, UP Minister Krishna Paswan की बहन घायल

श्रीकृष्ण पर विवादित बयान की Akhilesh Yadav ने की निंदा, दंडात्मक कार्रवाई की मांग