Trinamool Congress ने निर्वाचन आयोग पर भाजपा नेताओं को जानकारी लीक करने का आरोप लगाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 01, 2025

तृणमूल कांग्रेस ने रविवार को निर्वाचन आयोग पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं को ‘‘चुनिंदा सूचनाएं लीक’’ करने का आरोप लगाया और उसे भाजपा का ही ‘‘विस्तारित निकाय’’ करार दिया। तृणमूल ने दावा किया कि पिछले एक महीने में पश्चिम बंगाल में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से संबंधित तनाव के कारण चार बीएलओ सहित कम से कम 40 लोगों की जान चली गई। उसने आरोप लगाया कि इन मौतों के लिए निर्वाचन आयोग जिम्मेदार है और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ‘‘हाथ खून से सने हैं।’’

भौमिक ने कहा, ‘‘उन्हें यह आंकड़ा कैसे पता चला? निर्वाचन आयोग हमारे सवालों का जवाब देने के बजाय, भाजपा की दुष्प्रचार मशीन को चुनिंदा जानकारी लीक करने में व्यस्त है। आयोग एक तटस्थ संस्था के रूप में काम करने के बजाय भाजपा के विस्तारित निकाय के रूप में काम कर रहा है।’’ हालांकि, निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने कहा कि वे नेताओं द्वारा किए गए दावों पर टिप्पणी नहीं कर सकते।

प्रमुख खबरें

हूतियों ने रियाद एयरपोर्ट पर बैलिस्टिक मिसाइल हमले का दावा किया, विमान से धुआं उठता दिखा

CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग: Mamata Banerjee जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में हो सकती हैं शामिल

प्रशांत किशोर ने चुनाव आयोग में सुधार की मांग की, कहा- ज्ञानेश कुमार को पद छोड़ देना चाहिए

CM Yogi Ayodhya से खुद चुनाव लड़कर दिखाएं, Akhilesh Yadav ने BJP को दी खुली चुनौती