भाजपा का दावा, तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने किया हमारे विधायक पर हमला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 05, 2021

बांकुड़ा/कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को दावा किया कि बांकुड़ा जिले के सोनामुखी से उसके विधायक दिबाकर घरामी पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हमला किया। हालांकि पुलिस ने इसकी जानकारी होने से इनकार किया है। पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने देर रात एक ट्वीट में आरोप लगाया कि घरामी पर मानिक बाजार पंचायत क्षेत्र में रविवार को ‘‘तृणमूल कांग्रेस के गुंडों’’ ने हमला किया।

इसे भी पढ़ें: श्रीनगर में हुई गुपकर नेताओं की बैठक, पीएम मोदी की सर्वदलीय बैठक के बाद पहली मुलाकात

उन्होंने कहा, ‘‘हमले में भाजपा के सात कार्यकर्ता घायल हो गए और उन्हें बांकुड़ा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेजा गया है।’’ नंदीग्राम में ममता बनर्जी को हराने वाले अधिकारी ने एक ट्वीट में मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, ‘’गैर विधायक मुख्यमंत्री के जंगलराज में एक विधायक भी सुरक्षित नहीं है। भयावह।’’ हालांकि, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गणेश बिश्वास ने कहा कि उन्हें इस घटना के बारे में कोई सूचना नहीं है।

प्रमुख खबरें

Chandrababu Naidu ने आंध्र प्रदेश में चक्रवात प्रभावित इलाकों का लिया जायजा, 37 करोड़ रुपये जारी

Semicon 2.0 में सिर्फ गंभीर कंपनियों को मौका, Ashwini Vaishnaw ने जारी की कड़ी चेतावनी

पाकिस्तान: Imaan Mazari ने 10 साल की सजा के खिलाफ Islamabad High Court में दायर की अपील

National Cancer Awareness Day 2026: भारत में बढ़ रहे कैंसर के मरीज, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े