Sandeshkhali वीडियो के मामले में निर्वाचन आयोग से शिकायत करेगी तृणमूल कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 09, 2024

तृणमूल कांग्रेस निर्वाचन आयोग में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी और अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कर दावा करेगी कि पार्टी के एक नेता ने कैमरे पर कबूल किया है कि संदेशखालि मामले में दुष्कर्म के आरोप मनगढ़ंत थे।

सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस आज दिन में निर्वाचन आयोग को एक पत्र सौंपेगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार, उनकी शिकायत एक कथित वीडियो पर आधारित है जिसमें संदेशखालि में भाजपा मंडल अध्यक्ष गंगाधर कायल होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि ‘पूरी साजिश के पीछे’ पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अधिकारी हैं।

एक समाचार संस्था ने ‘स्टिंग ऑपरेशन’ में वीडियो बनाया जिसे बाद में तृणमूल कांग्रेस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा किया। इसमें कायल को कहते हुए सुना जा सकता है कि संदेशखालि में यौन उत्पीड़न की शिकायतें अधिकारी के कहने पर दर्ज कराई गई थीं।

इस बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने आरोप लगाया कि ‘स्टिंग ऑपरेशन’ फर्जी था और उन्हें शक है कि वीडियो कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की मदद से बनाया गया है।

प्रमुख खबरें

Diwali पर पाना है रॉयल लुक तो Radhika Merchant के इन Saree कलेक्शन से लें इंस्पिरेशन

Delhi CM Rekha Gupta पर नहीं होगी FIR, कोर्ट ने खारिज की अर्जी, 19 नवंबर को अगली सुनवाई

प्रतिबंधित PLA का सदस्य रेगन सिंह Delhi से गिरफ्तार, Manipur Police को सौंपा गया

Indian Air Force ने लोक कल्याण मार्ग स्थित 39.5 एकड़ Sports Complex मंत्रालय को सौंपा