तृणमूल कांग्रेस नयी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होगी : Sudip Bandyopadhyay

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 09, 2024

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस पार्टी प्रधानमंत्री पद के लिए नामित नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होगी। पार्टी के नवनिर्वाचित सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने यह जानकारी दी। बंदोपाध्याय ने कहा, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रह्लाद जोशी ने हमें शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन हमारी पार्टी ने फैसला किया है कि हम समारोह में शामिल नहीं होंगे। तृणमूल सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को एलान किया था कि उनकी पार्टी नयी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं शामिल होगी। 

बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय के पूर्व मंत्री ठाकुर ने जलपान कार्यक्रम के लिए निमंत्रण मिलने की न तो पुष्टि की और न ही इससे इनकार किया। सांसदों के साथ हुई बैठक में ममता ने यह दावा किया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक सरकार (राजग) अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी। बैठक में मौजूद तृणमूल के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ममता दीदी ने हमें बताया कि उन्हें पूरा भरोसा है कि भाजपा को बहुमत नहीं मिलने के कारण राजग सरकार लंबे समय तक नहीं टिक पाएगी।

प्रमुख खबरें

दिल्ली में Navy Commanders Conference, CDS और रक्षा मंत्री करेंगे समुद्री सुरक्षा की समीक्षा

India UAE Trade: स्थानीय मुद्रा में कारोबार और CBDC पहलों को समयबद्ध तरीके से लागू करने पर सहमति

Saurabh Bharadwaj पहुंचे Vikaspuri थाना, मंत्री Parvesh Sahib Singh पर केस दर्ज करने की मांग

Hormuz जलडमरूमध्य की सुरक्षा पर बोले Ayatollah Khamenei, दुश्मनों को भुगतना पड़ेगा भारी नुकसान