पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 24, 2025

 पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के भरतपुर में अज्ञात बदमाशों ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक कार्यकर्ता की कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि षष्ठी घोष बुधवार रात घर लौट रहे थे तभी हमलावरों ने उन्हें रोका और ‘‘एक धारदार हथियार से उन पर कई बार हमला किया।”

इस बीच, मृतक के परिवार ने दावा किया कि घोष की हत्या तृणमूल कांग्रेस से जुड़े होने के कारण की गई। पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में दक्षिण 24 परगना जिले के काकद्वीप इलाके के मधुसूदनपुर में बुधवार को एक पंचायत सदस्य के भतीजे की कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि घर से निकलने के कुछ समय बाद युवक का शव एक खुले मैदान में मिला। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी