ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस का चुनावी नारा, ‘बंगाल को चाहिए अपनी बेटी’

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 20, 2021

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ‘बंगाल की बेटी’ बताते हुए शनिवार को ‘बंगाल को चाहिए अपनी बेटी’ का नारा दिया और ‘स्थानीय बनाम बाहरी’ के मुद्दे पर बहस को और बढ़ा दिया। इस नारे के साथ बनर्जी की फोटो वाले होर्डिंग समूचे कोलकाता में लगाये गये हैं। सत्तारूढ़ पार्टी ने ईएम बाईपास के पास स्थित अपने मुख्यालय से आधिकारिक रूप से इसकी शुरुआत की।

इसे भी पढ़ें: पेट्रोल के दामों में लगी आग, डीजल के भी बढ़े दाम; जानें अपने शहर के रेट

तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी ने कहा, ‘‘राज्य के लोग अपनी बेटी चाहते हैं जो पिछले कई साल से मुख्यमंत्री के रूप में उनके साथ है। हम बंगाल में किसी बाहरी को नहीं लाना चाहते हैं।’’ तृणमूल कांग्रेस की भाजपा के साथ तल्ख राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता चल रही है और वह पार्टी (भाजपा) के नेताओं को बाहरी कहती है जो राज्य में ‘‘चुनावी सैर सपाटे’’ के लिए आए हैं।

प्रमुख खबरें

Dubai में Drone धमाके से दहशत, Iran के हमलों के बीच खाड़ी देशों में बढ़ा तनाव

Kolkata की सड़कों पर Mamata Banerjee, गैस संकट और महंगाई पर केंद्र के खिलाफ हल्ला बोल

Jammu में जानलेवा हमला, अब Srinagar Court का शिकंजा, Farooq Abdullah के खिलाफ वारंट

World Cup का न्योता या चेतावनी? Trump ने Iran की Football Team को लेकर कही बड़ी बात