तृणमूल सांसद सायोनी घोष ने महुआ मोइत्रा और पिनाकी मिश्रा को विवाह के लिए बधाई दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 05, 2025

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा और बीजू जनता दल (बीजद) के पूर्व सांसद पिनाकी मिश्रा के विवाह की मीडिया में जारी खबरों के बीच तृणमूल की सांसद सायोनी घोष ने बृहस्पतिवार को दोनों को बधाई दी।

मोइत्रा को किए गए फोन और संदेशों का कोई जवाब नहीं मिला।विभिन्न खबरों के अनुसार, 50 वर्षीय मोइत्रा ने जर्मनी में आयोजित एक निजी समारोह में 65 वर्षीय मिश्रा के साथ विवाह किया।

दोनों नेताओं की साथ में एक तस्वीर भी प्रसारित हो रही है, जिससे अटकलों को और बल मिला है। हालांकि, ‘पीटीआई-भाषा’ तस्वीर की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

मोइत्रा, वर्तमान में पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर से दूसरी बार सांसद निर्वाचित हुई थीं। वह पहली बार 2019 में लोकसभा पहुंचीं और 2024 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अमृता रॉय को हराकर फिर से निर्वाचित हुईं।

प्रमुख खबरें

US Wildfire: अमेरिका के Reno में वनाग्नि का कहर, 90 हजार लोगों को सुरक्षित निकलने की अपील

West Tripura Floods | वेस्ट त्रिपुरा में भारी बारिश से हावड़ा और कथाखाल नदियां उफान पर, 1,300 से अधिक लोग राहत शिविरों में स्थानांतरित

ED ने Cyber Fraud में दो आरोपी पकड़े, 30,000 करोड़ के लेनदेन की हो रही जांच

Punjab Governor Gulab Chand Kataria ने Fazilka बॉर्डर पर BSF पोस्ट का दौरा किया