तृणमूल ने शारदा घोटाले के आरोपी पर दिखाई ममता, भाटपारा सीट से दिया टिकट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 25, 2019

सूरी। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को शारदा घोटाला मामले के आरोपी पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री मदन मित्रा को बड़ी राहत देते हुए उन्हें भाटपारा विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिये पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया। इसके अलावा ममता ने आगामी उपचुनावों में अमल किशकु को हबीबपुर और अब्दुल करीम चौधरी को इस्लामपुर तृणमूल कांग्रेस का उम्मीदवार घोषित किया। 

इसे भी पढ़ें: ममता बनर्जी ने केंद्रीय बल पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- भाजपा के लिए कर रहे हैं काम

राज्य में चार विधानसभा सीटों पर 19 मई को उपचुनाव होना है। इसी दिन लोकसभा चुनाव के लिये आखिरी चरण का मतदान भी होना है। इन सीटों के विधायकों ने लोकसभा चुनाव लड़ने के लिये विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था, जिसकी चलते यहां उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी है।

प्रमुख खबरें

Dubai में Drone धमाके से दहशत, Iran के हमलों के बीच खाड़ी देशों में बढ़ा तनाव

Kolkata की सड़कों पर Mamata Banerjee, गैस संकट और महंगाई पर केंद्र के खिलाफ हल्ला बोल

Jammu में जानलेवा हमला, अब Srinagar Court का शिकंजा, Farooq Abdullah के खिलाफ वारंट

World Cup का न्योता या चेतावनी? Trump ने Iran की Football Team को लेकर कही बड़ी बात