पहले बोला कबूल है-कबूल है, दहेज में कार नहीं मिली तो मिनटों में दिया तीन तलाक, शौहर पर मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 10, 2022

इंदौर (मध्यप्रदेश)। इंदौर में 29 वर्षीय महिला को लगातार तीन बार तलाक बोलकर उससे वैवाहिक रिश्ता तुरंत खत्म करने के आरोप में उसके शौहर और ससुराल पक्ष के दो रिश्तेदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सदर बाजार पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि महिला का आरोप है कि दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग पूरी नहीं किए जाने के चलते उसे तीन तलाक की प्रतिबंधित प्रथा का शिकार बनाया गया।

इसे भी पढ़ें: पाक के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ पर भ्रष्टाचार के आरोप, जांच करने वाले अधिकारी की दिल का दौरा पड़ने से मौत

उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर उसके शौहर एवं ससुराल पक्ष के दो रिश्तेदारों- रऊफ और कौसर के खिलाफ मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम 2019, भारतीय दंड विधान की धारा 498-ए (किसी स्त्री के पति या पति के नातेदार द्वारा उसके प्रति क्रूरता) और अन्य प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और तीनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

प्रमुख खबरें

Horoscope 10 October 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Delhi Metro बंद करने पर Supreme Court में अवमानना याचिका, गृह सचिव पक्षकार

अब चीन पर टूट पड़े बलूच लड़ाके, फूंक डाला कार्गो काफिला, मची तबाही!

याद करो जब...भारत का नाम लेकर हूतियों ने पाकिस्तान को दी सीधी धमकी