Tripura: 16 वर्षीय किशोरी के साथ दो लोगों ने कई बार किया दुष्कर्म

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 02, 2024

त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले में 16 वर्षीय किशोरी के साथ सोशल मीडिया पर दोस्त बने दो लोगों ने कथित तौर पर कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि किशोरी की मार्च में फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए दोनों से दोस्ती हुई थी। बिशालगढ़ महिला पुलिस थाने की प्रभारी शेउली दास ने बताया कि लड़की 27 अप्रैल को जिले के एक दूरदराज के गांव में एक आरोपी के घर गई थी उस दौरान आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

अधिकारी ने कहा कि वह अगली सुबह घर लौट आई। किशोरी के परिजनों को संदेह हुआ कि उसके साथ कुछ गलत हुआ है तो उन्होंने उससे पूछा जिसके बाद उसने अपनी मां को सारी बात बताई।

पुलिस ने कहा कि मंगलवार को पुलिस में शिकायत दर्ज की गई और दो आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया। दास ने बताया, हमने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे बुधवार को एक अदालत ने दो सप्ताह के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। हम अन्य आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Sri Vishnu Stuti: भगवान विष्णु के इस चमत्कारी स्त्रोत का रोजाना पाठ करने से बनने लगेंगे बिगड़े हुए काम

Odisha में पाइपलाइन बिछाने के दौरान तीन मजदूरों की मौत, दो घायल

West Bengal के मालदा में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 11 लोगों की मौत

Tamil Nadu: कनिष्ठ विद्यार्थियों की रैगिंग करने के आरोप में एमबीबीएस के दो छात्र निलंबित