उप्र, पंजाब, गोवा में त्रिशंकु विधानसभा के आसारः सर्वेक्षण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 27, 2017

एक चुनाव पूर्व सर्वेक्षण में उत्तर प्रदेश, पंजाब और गोवा में त्रिशंकु विधानसभा का पूर्वानुमान लगाया गया है जबकि उत्तराखंड में भाजपा को स्पष्ट बहुमत बताया गया है। ‘द वीक-हंसा रिसर्च’ द्वारा कराये गए सर्वेक्षण में कहा गया कि उत्तर प्रदेश और गोवा में भाजपा जबकि पंजाब में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। इसमें कहा गया, ‘‘403 सीटों वाले उत्तर प्रदेश में चुनाव सर्वेक्षण में भाजपा को 192 से 196 तथा सपा-कांग्रेस गठबंधन को इसके बहुत करीब 178-182 सीटें जबकि बसपा को तीसरे नंबर पर 20 से 24 सीटें तथा अन्य को पांच से नौ सीटें दी गई हैं।’’

 

इसमें 117 सीटों वाले पंजाब में कांग्रेस को 49 से 51 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बताया गया जबकि आप को 33 से 35 सीटें बताई गईं। अकाली दल भाजपा गठबंधन को केवल 28 से 30 जबकि अन्य को तीन से पांच सीटें प्राप्त होने की पूर्वानुमान लगाया गया। इन चारों राज्यों में से, केवल उत्तराखंड में स्पष्ट बहुमत बताया गया जिसमें भाजपा को 70 सदस्यीय सदन में 37 से 39 सीटें बताई गईं जबकि सत्तारूढ़ कांग्रेस को 27-29 सीटें दी गईं। बसपा को एक से तीन सीटों मिलने का पूर्वानुमान लगाया गया।

 

गोवा में कुल 40 सीटों में सत्तारूढ़ भाजपा को 17 से 19 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बताया गया जबकि कांग्रेस को 11 से 13 तथा आप को केवल दो से चार सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया। विज्ञप्ति के अनुसार यह चुनाव पूर्व सर्वेक्षण कांग्रेस समाजवादी पार्टी का गठबंधन होने के तुरंत बाद किया गया।

 

प्रमुख खबरें

जोफ्रा आर्चर की टी20 वर्ल्ड कप में वापसी: इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान

Eden Gardens टेस्ट पिच पर आईसीसी की मुहर, गुवाहाटी को मिला ‘बहुत अच्छा’ दर्जा

नाइजीरिया में जोशुआ की कार ट्रक से टकराई, दो टीम सदस्यों की मृत्यु, चैम्पियन एंथनी अस्पताल में भर्ती

Investment bankers की बम्पर कमाई: 2025 में IPO से ₹4113 करोड़ की फीस, पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा