त्रिपुरा के CM बने रहेंगे माणिक साहा, उपचुनाव में कांग्रेस के आशीष साहा को दी मात

By अनुराग गुप्ता | Jun 26, 2022

अगरतला। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने टाउन बारदोवली सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार आशीष साहा को मात दी। इस दौरान माणिक साहा की जीत का अंतर 6,104 वोटों का रहा। निर्वाचन आयोग के मुताबिक, माणिक साहा को 17,181 वोट मिले, जो कुल वोट का 51.63 फीसदी है। 

इसे भी पढ़ें: संगरूर उपचुनाव: शुरुआती रुझान में शिअद अमृतसर गुट के नेता सिमरनजीत मान आगे 

कौन हैं माणिक साहा ?

माणिक साहा पूर्वोत्तर से कांग्रेस के ऐसे चौथे पूर्व नेता हैं जो भाजपा में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री बने। इस लिस्ट में असम के हिमंत बिस्व सरमा, अरुणाचल प्रदेश के पेमा खांडू और मणिपुर के एन बीरेन सिंह शामिल हैं जो पहले कांग्रेस में थे और उनकी भाजपा में आने के बाद ताजपोशी हुई। माणिक साहा ने साल 2016 में कांग्रेस को अलविदा कहते हुए भाजपा का दामन थाम लिया था। इसके बाद पार्टी ने उन्हें साल 2020 में भाजपा प्रदेश प्रमुख बनाया और इस साल मार्च में उन्हें राज्यसभा के लिए चुना गया और फिर मई में बिप्लब देव को हटाकर भाजपा ने उन्हें प्रदेश की कमान सौंप दी।

प्रमुख खबरें

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह

बॉडी कैम, फेशियल रिकग्निशन, ड्रोन और 35,000 जवान, CJP के जंतर-मंतर 2.0 प्रदर्शन से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस की चाक-चौबंद तैयारी

AAP का केंद्र पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत पर लगाया काला आपातकाल का आरोप

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान