त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने आईआर की एक और बटालियन को मंजूरी देने के लिए मोदी और शाह का आभार जताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2025

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने पूर्वोत्तर राज्य में भारतीय रिजर्व बटालियन (आईआरबीएन) की एक और इकाई को मंजूरी दिए जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद दिया।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक’ पर लिखा, ‘‘त्रिपुरा के लिए बड़ी उपलब्धि। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने त्रिपुरा स्टेट राइफल्स (टीएसआर) के लिए एक और भारतीय रिजर्व बटालियन को मंजूरी दी है, जिससे सुरक्षा बढ़ेगी और रोजगार के अवसर पैदा होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभारी हूं।’’

आईआरबीएन में 75 प्रतिशत पद त्रिपुरा से भरे जाते हैं, जबकि शेष 25 प्रतिशत पद दूसरे राज्यों के उम्मीदवारों के लिए निर्धारित हैं। हाल ही में राज्य पुलिस बल को मजबूत करने के लिए 979 पुलिस कांस्टेबल की नियुक्ति की गई है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘यह त्रिपुरा जैसे राज्य के लिए अच्छा है, जो अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करता है। यहां एक और आईआरबीएन का मतलब है कि युवाओं के लिए भर्ती की गुंजाइश होगी और एक बार बटालियन गठित हो जाने पर राज्य पुलिस के संसाधन बढ़ जाएंगे।

प्रमुख खबरें

Gulf of Oman में गरमाई Geopolitics, अमेरिकी नौसेना को देखते ही प्रतिबंधित टैंकर ने बदला रूट

Champions League: Barcelona के सामने Comeback की बड़ी चुनौती, Atletico से Quarter-final में करो या मरो की जंग।

Grandmaster Harika Dronavalli ने तोड़ी चुप्पी, नमस्ते विवाद पर बोलीं- Social Media पर गलत समझा गया

Asian Wrestling में भारत का गोल्डन डे, Sujit और Abhimanyu ने Gold Medal जीतकर रचा इतिहास