Tripura Election 2023: मुख्यमंत्री Manik Saha ने दिया PM Modi को धन्यवाद, शुरू हुई खुशियां मनाने की तैयारी

By रितिका कमठान | Mar 02, 2023

त्रिपुरा की 60 विधानसभा सीटों पर रूझान आ रहे है, जिसमें बीजेपी को बहुमत मिला है। राज्य के मुख्यमंत्री माणिक साहा टाउन बोरडोवाली सीट पर आगे चल रहे है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और कांग्रेस उम्मीदवार आशीष कुमार साहा को पछाड़ दिया है। वहीं राज्य में मिली बढ़त के बाद मुख्यमंत्री मणिक साहा के घर पर खुशियां मनाने की तैयारी चल रही है।

राज्य में मिली बढ़त के बाद त्रिपुरा सीएम माणिक साहा ने कहा कि हमने पहले यह भी कहा था कि भाजपा एक बार फिर से बहुमत के साथ सरकार का गठन करेगा और अब तक परिणाम दिखा रहे हैं कि हम सरकार बना रहे हैं। मैं पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह और सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं। बता दें कि मुख्यमंत्री मणिक साहा के घर पर चुनाव नतीजे सामने आने के बाद मिठाई वितरित हो रही है। पार्टी यहां फिर से जीत का स्वाद लेने को तैयार है। भाजपा 60 सीटों वाली विधानसभा में 30 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करने के बिलकुल करीब है। 

उन्होंने कहा कि हम अधिक सीटों पर जीत की उम्मीद कर रहे थे। चुनावों के बाद नतीजों का विश्लेषण करेंगे। मैं जीतने का प्रमाण पत्र लेने जा रहा हूं। शपथ ग्रहण समारोह की तारीख केंद्रीय नेतृत्व के साथ परामर्श करने के बाद तय की जाएगी। 

रुझानों के अनुसार, विपक्षी कांग्रेस-वाम गठबंधन को 17 सीटों पर बढ़त हासिल है। त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना के बीच टिपरा मोठा अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षित 20 में से 12 सीटों पर आगे है, जिससे सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) गठबंधन और विपक्षी कांग्रेस-वाम गठबंधन को परेशानी हो सकती है। रुझान संकेत देते हैं कि टिपरा मोठा राज्य के आदिवासी क्षेत्रों में भाजपा के वोट बैंक में बड़ी सेंध लगाने में सफल रहा है।

राज्य में कुल 259 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। वहीं चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक त्रिपुरा में कुल 28,14,584 मतदाता हैं। इनमें से 28,14,584 मतदाता हैं जो कि राज्य के 259 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा।

प्रमुख खबरें

पिता Khamenei को तीन बेटों ने दी विदाई, पर Supreme Leader बनने वाले Mojtaba रहे गायब, ईरान में चर्चा तेज

England-West Indies Test Series: Pakistan ने किया टीम का ऐलान, Babar Azam के हाथ में फिर कमान

Sachin Tendulkar का 35 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त, 15 की उम्र में Team India के लिए Vaibhav Suryavanshi ने रचा इतिहास।

World Cup में Harry Kane की टीम लेगी दवा का सहारा! Mexico की ऊंचाई से निपटने का England का Master Plan।