Tripura floods: कम से कम 22 लोगों की मौत, 65,000 से अधिक को शिविरों में गया पहुंचाया, राहत और बचाव कार्य जारी

By अंकित सिंह | Aug 23, 2024

पिछले कुछ दिनों से त्रिपुरा में लगातार बारिश के कारण आई बाढ़ में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई है और दो अन्य लापता हैं। मुख्यमंत्री माणिक साहा ने फेसबुक पोस्ट में कहा कि शांतिरबाजार के अश्वनी त्रिपुरा पारा और देबीपुर में भूस्खलन के बाद दस लोग मलबे में दब गए। उन्होंने मृतकों के परिवारों के लिए 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने नागरिकों से भी अनुरोध किया कि वे राहत और बचाव कार्यों में सरकार और एनडीआरएफ कर्मियों की सहायता करें।

इसे भी पढ़ें: 'भारतीय बांध से छोड़ा गया बांग्लादेश में पानी', भारत के खिलाफ भड़काने के लिए बांग्लादेश में कट्टरपंथी चला रहे प्रोपेगेंडा? MEA ने दिया दो टूक जवाब

राजस्व विभाग के सचिव बृजेश पांडे ने बताया कि केंद्र ने गोमती और दक्षिण त्रिपुरा जिलों में फंसे लोगों को निकालने के लिए दो हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराए हैं। असम राइफल्स ने एक बयान में कहा कि उसने त्रिपुरा में राहत अभियान के तहत करीब 334 नागरिकों को बचाया है। असम राइफल्स ने कोड नाम ऑप जल राहत के तहत व्यापक मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) अभियान शुरू किया है। मुख्यालय 21 सेक्टर असम राइफल्स और आईजीएआर (पूर्व) की कमान के तहत काम कर रही 18 असम राइफल्स की दो टुकड़ियों को त्रिपुरा के अमरपुर, भामपुर, बिशालगढ़ और रामनगर के बाढ़ प्रभावित इलाकों में तैनात किया गया है।

प्रमुख खबरें

पंजाब चुनाव की रणनीति: Pargat Singh ने KC Venugopal से की अहम बैठक

Congress Chief Mallikarjun Kharge ने तमिलनाडु में तीन नई कमेटियों को दी मंजूरी

मतदान का अधिकार छीनना संविधान के मूल ढांचे पर हमला: Justice Ujjal Bhuyan

Sheikh Hasina प्रत्यर्पण: बांग्लादेश बोला, कानूनी प्रक्रिया के साथ राजनीतिक मंशा भी जरूरी