Tripura floods: केंद्र ने राहत कार्यों के लिए जारी किए 40 करोड़ रुपये, बचाव कार्य में जुटे सेना के जवान

By अंकित सिंह | Aug 23, 2024

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज घोषणा की कि केंद्र ने बाढ़ प्रभावित त्रिपुरा में राहत प्रयासों को तेज करने के लिए अग्रिम रूप से 40 करोड़ रुपये जारी करने की मंजूरी दे दी है। शाह ने कहा कि बाढ़ राहत और बचाव कार्यों में राज्य सरकार की सहायता के लिए केंद्र द्वारा राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की 11 टीमें, सेना की तीन टुकड़ियां और भारतीय वायु सेना के चार हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं। 

पुरा में पिछले कुछ दिन में हुई भारी बारिश के कारण कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लापता हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि राज्य में 65,400 लोगों ने 450 राहत शिविरों में शरण ली है, क्योंकि भारी बारिश के कारण उनके घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मुख्यमंत्री माणिक साहा ने सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक’ पर एक पोस्ट में लिखा कि सांतिरबाजार में अश्वनी त्रिपुरा पारा और देबीपुर में भूस्खलन के बाद दस लोग मलबे के नीचे दब गए।

इसे भी पढ़ें: Tripura में भूस्खलन और बाढ़ से हाहाकार, अब तक 10 लोगों की मौत, अमित शाह ने मुख्यमंत्री साहा से बात की

उन्होंने कहा, ‘‘मैं मृतकों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना प्रकट करता हूं। यह अपूरणीय क्षति है। राज्य सरकार ने प्रत्येक मृतक के परिवार को चार लाख रुपये की वित्तीय मदद देने की घोषणा की है।’’ इससे पहले राजस्व विभाग के सचिव बृजेश पांडेय ने बताया था कि राज्य में भारी बारिश के बाद 12 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, अब तक 12 लोगों की जान जा चुकी है और दो लोग लापता हैं। प्रारंभिक रिपोर्ट में भौतिक बुनियादी ढांचे और कृषि फसलों के साथ-साथ घरों और पशुओं को भी भारी नुकसान होने की बात कही गई है। 

प्रमुख खबरें

पंजाब चुनाव की रणनीति: Pargat Singh ने KC Venugopal से की अहम बैठक

Congress Chief Mallikarjun Kharge ने तमिलनाडु में तीन नई कमेटियों को दी मंजूरी

मतदान का अधिकार छीनना संविधान के मूल ढांचे पर हमला: Justice Ujjal Bhuyan

Sheikh Hasina प्रत्यर्पण: बांग्लादेश बोला, कानूनी प्रक्रिया के साथ राजनीतिक मंशा भी जरूरी