By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 13, 2021
अगरतला। त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में बुधवार को कोविड-19 के टीके की 56,500 खुराकों की पहली खेप को लेकर निजी एयरलाइन की कार्गों उड़ान पहुंची। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि टीके के कंटनेर पुणे के सेरम इंस्टीट्यूट से भेजे गये थे और उसे यहां हवाई अड्डे से विशेष भंडारण इकाई तक पहुंचाया गया।