दिल्ली में त्रिपुरा के युवक से कथित नस्लीय दुर्व्यवहार, Pradyot Debbarma ने की गिरफ्तारी की मांग

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 21, 2026

त्रिपुरा मोथा पार्टी (टीएमपी) के संस्थापक प्रद्योत किशोर माणिक्य देववर्मा ने दिल्ली में एक कंटेंट क्रिएटर द्वारा त्रिपुरा के एक युवक का कथित उत्पीड़न किए जाने की निंदा करते हुए इसे ‘‘पूर्वोत्तर राज्य के लोगों का अपमान’’ करार दिया है। सोशल मीडिया पर मंगलवार को प्रसारित हुए एक कथित वीडियो में कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन त्रिपुरा के युवक के लिए कथित तौर पर ‘चिंकी’, ‘चीन के राष्ट्रपति’ और ‘माइकल जैक्सन’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल करता दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को लेकर पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र में व्यापक आक्रोश है।

वाईटीएफ, टीएसएफ और टीआईएसएफ (टीएमपी के युवा संगठनों) को तुरंत मामला दर्ज कराना चाहिए और इस व्यक्ति को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दल भेजने का अनुरोध करना चाहिए।” पार्टी सूत्रों ने बताया कि टीएमपी के जिला परिषद सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को एनसीसी थाने में इंस्टाग्राम उपयोगकर्ता आमिर शौकीन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएगा। त्रिपुरा विधानसभा में विपक्ष के नेता जितेंद्र चौधरी ने भी दिल्ली पुलिस से कंटेंट क्रिएटर के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। चौधरी ने फेसबुक पर एक पोस्ट में पुलिस से इस “परजीवी और नस्लवादी इंफ्लुएंसर” के खिलाफ “तत्काल, कठोर और अनुकरणीय कार्रवाई” करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा, “उसे गिरफ्तार कर कानून के तहत सजा दिलाई जाए। एक ऐसी मिसाल पेश की जाए कि कोई भी दोबारा त्रिपुरा और ‘तिप्रासा’ का अपमान करने की हिम्मत न करे।” कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक वीरजीत सिन्हा ने भी त्रिपुरा के युवक के कथित उत्पीड़न की निंदा की है। सिन्हा ने फेसबुक पर लिखा, ‘‘आमिर शौकीन द्वारा त्रिपुरा के एक युवक के साथ इस तरह का व्यवहार बेहद चिंताजनक है।

इस व्यक्ति ने सोशल मीडिया मंचों पर गिरते स्तर का प्रदर्शन करते हुए पूर्वोत्तर के लोगों के खिलाफ नस्लीय भेदभाव और उत्पीड़न को सामान्य बनाने की कोशिश की है।’’ उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मानिक साहा और त्रिपुरा पुलिस से इस मामले में कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

प्रमुख खबरें

Dussehra पर Cockroach दहन पर घमासान, Kapil Mishra बोले- तिलमिलाए देश के राजनीतिक दीमक

Udhampur में गहरी खाई में गिरी बस, दो यात्रियों की मौत और 15 घायल

Human Rights के नाम पर चुनिंदा देशों को निशाना न बनाए UN, भारत ने दी सख्त नसीहत

Delhi Airport पर Bhagwant Mann पर 50 हजार का जुर्माना, AAP ने केंद्र पर लगाया गंभीर आरोप