Udhampur में गहरी खाई में गिरी बस, दो यात्रियों की मौत और 15 घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 21, 2026

जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में दूरदराज के इलाके में बुधवार को एक यात्री बस के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बस पचौंड से रामनगर जा रही थी तभी सुबह करीब आठ बजे गुल्ली गला के पास यह हादसा हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि घायल छह अन्य यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें विशेष उपचार के लिए उधमपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं विधायक सुनील भारद्वाज ने अस्पताल जाकर घायल यात्रियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने उस सड़क की हालत पर चिंता जताई जहां दुर्घटना हुई थी और यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सड़क को बेहतर बनाने की जरूरत पर जोर दिया।

उन्होंने निर्वाचन क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के महत्व पर भी जोर दिया ताकि लोगों को खासकर आपातकालीन स्थितियों में समय पर चिकित्सा सहायता और बेहतर इलाज मिल सके। इससे पूर्व, हादसे की सूचना मिलने पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने उधमपुर के उपायुक्त अनंत द्विवेदी से बात की। उन्होंने कहा कि हर संभव मदद दी जा रही है और उनका कार्यालय जिला प्रशासन के लगातार संपर्क में है।

प्रमुख खबरें

Asian Para Games में भारत का जलवा, Ayush, Praveen और Sachin ने जीते Gold

Deepika Padukone और Ranveer Singh ने दशहरे पर किया अपनी दूसरी लाडली के नाम का खुलासा, नन्हीं परी को दिया बेहद प्यारा नाम- देवी पादुकोण सिंह

न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज में Ishan Kishan तोड़ सकते हैं Suryakumar का रिकॉर्ड

Kochi में बस विवाद सुलझाने पहुंचे दो पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला, तीन आरोपी हिरासत में