Tripura के मंत्री का माकपा पर करारा प्रहार, कहा- वामपंथी विधायक भारत में रहते हैं, लेकिन पाकिस्तान-चीन से रखते हैं संबंध

By अभिनय आकाश | Mar 27, 2023

त्रिपुरा के संसदीय कार्य मंत्री रतन लाल नाथ ने विधानसभा में विपक्षी सीपीएम पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने वामपंथी विधायक भारत में रहते हैं लेकिन पाकिस्तान, चीन से संबंध रखते हैं। त्रिपुरा के मंत्री ने कहा कि आपको चाहिए कि आप भारत से प्यार करें। बीजेपी नेता ने सीपीएम के बारे में कहा कि आप यहां रहते हैं लेकिन पाकिस्तान और चीन से संबंध बनाकर रखते हैं। देश से प्यार करो...बाकी सब से पहले एक राष्ट्रवादी बनो। सीपीएम ने कांग्रेस के साथ साझेदारी में विधानसभा चुनाव लड़ा, जिसका नेतृत्व राष्ट्रीय स्तर पर अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Purvottar Lok: Assam में नया बजट और पेपर लीक सुर्खियों में रहे, Arunachal में सेना का हेलीकाप्टर क्रैश, Tripura में प्रतिमा भौमिक का विधानसभा से इस्तीफा

नाथ ने कहा कि इसलिए लेफ्ट को कोई आदिवासी सीट नहीं मिली। वामपंथी विधायक दल के नेता खुद आदिवासी नेता होने के बावजूद आदिवासी सीट से चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं रखते थे। मंत्री ने कहा कि कम्युनिस्ट टीआईपीआरए मोथा के प्रमुख प्रद्योत किशोर देबबर्मा को लुभाने की कोशिश कर रहे थे।  

प्रमुख खबरें

Pinarayi Vijayan Resignation | केरल में एक युग का अंत! पिनरायी विजयन ने दिया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, UDF की प्रचंड जीत से राज्य में सत्ता परिवर्तन

गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल, बंगाल की जीत पर पीएम मोदी का बदले के बजाय बदलाव का संदेश | PM Narendra Modi Full Speech

UAE Missile Alert: सोमवार को दो बार बजे आपातकालीन सायरन, तनाव के बीच अधिकारी मौन

माकपा ने चुनावी नतीजों को बताया बड़ा झटका, भाजपा की बढ़त को धर्मनिरपेक्षता के लिए चुनौती करार दिया