Tripura: टिपरा मोथा प्रमुख प्रद्योत किशोर ने अचानक राजनीति छोड़ने का किया ऐलान, वीडियो जारी कर कही ये बात

By अंकित सिंह | Jul 04, 2023

टिपराहा इंडिजिनस प्रोग्रेसिव रीजनल अलायंस (टीआईपीआरए मोथा) के प्रमुख प्रद्योत बिक्रम माणिक्य देब बर्मा ने मंगलवार को घोषणा की कि उन्होंने राजनीति और सार्वजनिक जीवन छोड़ने का फैसला किया है। देब बर्मा द्वारा प्रकाशित एक वीडियो संदेश में, शाही वंशज को यह कहते हुए सुना जाता है कि 'मैंने लोगों को कुछ देने और राजनीति और सार्वजनिक जीवन छोड़ने का फैसला किया है।' उन्होंन अपने बयान में कहा कि मैं अब राजनीति नहीं करना चाहता, मैं लोगों को कुछ देना चाहता हूं। मैंने लोगों को कुछ देने और राजनीति और सार्वजनिक जीवन छोड़ने का फैसला किया है। एक मिनट लंबे वीडियो में देब बर्मा यह भी कहते हैं, 'एमपी बनने से कुछ नहीं मिलेगा'। अब लोगों के लिए कुछ करूंगा। 

इसे भी पढ़ें: Purvottar Lok: Manipur में हिंसा की आग, Assam में बाढ़ का पानी और Meghalaya में राजनीतिक उठापटक

त्रिपुरा चुनाव में 13 सीटों पर जीत 

टीआईपीआरए मोथा का गठन राज्य के आदिवासियों के लिए एक अलग ग्रेटर टिपरालैंड राज्य की मांग को लेकर 2021 में किया गया था। 25 फरवरी 2019 को, प्रद्योत बिक्रम माणिक्य देब बर्मा को त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कुछ ही महीनों के भीतर, देब बर्मा ने कांग्रेस आलाकमान पर 'भ्रष्ट लोगों' को समायोजित करने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। देब बर्मा ने अपने पहले के दावे की पुष्टि की कि ग्रेटर टिपरालैंड की मांग से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा और 2023 में जीत के लिए कड़ा आह्वान किया। इस बार त्रिपुरा चुनाव में पार्टी ने 60 में से 13 सीटों पर जीत हासिल की थी।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने कहा प्रयागराज को अस्पताल की सख्त जरूरत, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Japan में आए 5.9 तीव्रता के Earthquake से 23 लोग घायल, सुनामी का कोई खतरा नहीं

Shravan Putrada Ekadashi: श्रावण पुत्रदा एकादशी पर Lord Vishnu की कृपा पाने का सुनहरा अवसर, जानें सही व्रत नियम और महत्व

NIA ने Jammu Kashmir में 10 ठिकानों पर की छापेमारी, आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई