भारतीय सेना के जवानों ने माइनस तापनाम में बर्फ से ढकी पहाड़ी पर किया 'खुकुरी डांस', वीडियो वायरल

By रेनू तिवारी | Jan 09, 2022

कठिन से कठिन परिस्थितियों में बिना उफ्फ के लोगों की रक्षा करने वाली भारतीय सेना के साहस की किसी से कोई तुलना नहीं की जा सकती हैं। भारतीय सेना हर कदम पर अपने अदम्य साहस को साबित करती है। इस समय पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का कहर बरपा हुआ हैं। हिमालय में बर्फबारी से तूफान दिन रात दस्तक दे रहे हैं। पारा माइनस में हैं और ऐसे में भी भारतीय जवान हमारी रक्षा के लिए देश की सीमा पर तैनात है। ऐसी परिस्थितियों में दुश्मन सिर उठाते हैं लेकिन उन्हीं दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए हमारे देश के जवान सीमा पर तैनात हैं।

 

खुकरी भारतीय सेना के भीतर विभिन्न रेजिमेंटों और इकाइयों द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला एक चाकू जैसा हथियार है, जैसे असम राइफल्स, कुमाऊं रेजिमेंट, गढ़वाल राइफल्स और विभिन्न गोरखा रेजिमेंट। रेजिमेंट के सैनिक और सेना बैंड विभिन्न औपचारिक अवसरों और परेडों पर 'खुकुरी नृत्य' करते हैं।

 

एक दिन पहले, भारतीय सेना के जवानों ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास जम्मू-कश्मीर के घग्गर हिल गांव से भारी बर्फबारी से एक गर्भवती महिला को निकाला। 

प्रमुख खबरें

सांप्रदायिक तनाव की साजिश के आरोप में Humayun Kabir को पुलिस का नोटिस

DUSU Election में ABVP का दबदबा, केंद्रीय पैनल के 3 पदों पर दर्ज की जीत

Faridabad में दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोप में Abhishek Bairwa गिरफ्तार, भेजा गया जेल

DUSU Election में ABVP की जीत पर BJP का तंज, छात्रों ने खारिज की Rahul Gandhi की राजनीति