फिलीपीन में उष्णकटिबंधीय तूफान के कारण 25 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2025

फिलीपीन में खराब मौसम के कारण अब तक कम से कम 25 लोगों की मौत हो चुकी है और बाढ़ व भूस्खलन से प्रभावित गांवों में फंसे लोगों को निकाला गया है। उत्तरी पर्वतीय क्षेत्र में उष्टकटिबंधीय तूफान से मौसम की स्थिति और बिगड़ गयी है।

आपदा प्रतिक्रिया अधिकारियों को गत सप्ताहांत से अब तक कम से कम 25 लोगों की मौत की खबरें मिली हैं जिनमें से ज्यादातर लोगों की मौत अचानक बाढ़ आने, पेड़ उखड़ने, भूस्खलन और करंट लगने के कारण हुई है। आठ अन्य लोग लापता हैं। ‘को-मे’ से किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

सरकार ने शुक्रवार को तीसरे दिन महानगर मनीला में स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है और उत्तरी लुजोन क्षेत्र में 35 प्रांतों में कक्षाएं स्थगित कर दी हैं। बाढ़ व भूस्खलन से प्रभावित गांवों में लोगों को बचाने के लिए हजारों सैन्य कर्मियों, पुलिस, तटरक्षक कर्मियों, दमकल कर्मियों और स्वयंसेवकों को तैनात किया गया है।

प्रमुख खबरें

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट

भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने पर जुटा, Rajnath Singh ने चुनौतियों के बीच जताया अडिग संकल्प