केजरीवाल और भगवंत मान की बढ़ी मुसीबत, 100 करोड़ रुपए की मानहानि का मुकदमा दायर, जानें पूरा मामला

By अंकित सिंह | Jan 22, 2025

भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाने का आरोप लगाते हुए 100 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया है। वर्मा ने कहा कि अगर वह केस जीत जाते हैं, तो वह इस पैसे का इस्तेमाल अपने नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए करने की योजना बना रहे हैं, जहां से वह केजरीवाल के खिलाफ 5 फरवरी का विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

प्रवेश वर्मा ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री, पंजाब के सभी मंत्री और विधायक केवल नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र के लिए यहां आए हैं। पंजाब नंबर की हजारों गाड़ियां यहां घूम रही हैं - उन गाड़ियों में कौन हैं? गणतंत्र दिवस की तैयारियां चल रही हैं, वो लोग कौन सा बड़ा काम करने जा रहे हैं जिससे हमारी सुरक्षा से समझौता हो जाएगा? भाजपा नेता ने कहा कि पंजाब के सरकारी कर्मचारियों द्वारा यहां चीनी सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। कॉलोनी इंडिया गेट के नजदीक होने के कारण कुछ लोगों ने पुलिस से शिकायत की। जब वे पकड़े गए - तो उन्होंने कहा कि AAP ने उन्हें सीसीटीवी लगाने के लिए भेजा था। मैंने चुनाव आयोग और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। 

इसे भी पढ़ें: Arvind Kejriwal के Middle Class मैनिफेस्टो में क्या-क्या है? मोदी सरकार से कर दी कौन सी 7 डिमांड

दिल्ली में एक ही चरण में 5 फरवरी को मतदान होगा जबकि वोटों की गिनती 8 फरवरी को होगी। दिल्ली में लगातार 15 साल तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस को पिछले दो विधानसभा चुनावों में झटका लगा है और वह एक भी सीट जीतने में नाकाम रही है। इसके विपरीत, AAP ने 2020 के विधानसभा चुनावों में 70 में से 62 सीटें जीतकर अपना दबदबा बनाया, जबकि भाजपा को केवल आठ सीटें मिलीं। 

प्रमुख खबरें

IPL 2026: SRH कप्तान पैट कमिंस ने अपनी वापसी पर दिया बड़ा अपडेट, जानें क्या कहा?

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर