Health Tips: नींद न आने की समस्या? इन 2 गलतियों से तुरंत करें तौबा, नहीं तो रातभर जागते रहेंगे

By अनन्या मिश्रा | Nov 27, 2025

आजकल की बदलती लाइफस्टाइल के कारण लोगों की नींद काफी प्रभावित होती है। रोजाना कम घंटे की नींद के साथ सर्वाइव करना, लेट नाइट सोना, फोन स्क्रॉल करने के चक्कर में पर्याप्त नींद न लेना आदि लाइफस्टाइल का हिस्सा बनती जा रही हैं। हालांकि ऐसी तमाम स्टडीज सामने आ चुकी हैं, जिनमें कम नींद के साइड इफेक्ट्स के बारे में खुलासा हुआ है। वैज्ञानिकों के अनुसार, इससे न सिर्फ आपकी फिजिकल हेल्थ बल्कि मेंटल हेल्थ प्रभावित होती है। वहीं कई बीमारियों का जोखिम भी बढ़ जाता है।


एक रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया की करीब 10% आबादी अनिद्रा का अनुभव करती है। यह एक आम नींद संबंधी विकार है। जिसमें रात में सोने में या सोते रहने में समस्या होती है। ऐसे में अर आप भी अनिद्रा के मरीज हैं, तो आपको कुछ गलतियां करने से बचना चाहिए। वरना आपका रोजाना का यह स्ट्रगल बढ़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: Health Tips: सिर्फ 15 मिनट का कमाल, पैरों को इस खास पानी में भिगोने से दूर होगी दिनभर की थकान, पाएं सुकून भरी नींद


जानिए क्या है अनिद्रा

अनिद्रा को इनसोम्निया कहा जाता है। यह एक ऐसी स्थिति है, जिसकी वजह आपको रात में अच्छी नींद नहीं आती है, या फिर टूट-टूटकर नींद आती है। इसकी वजह से आप जल्दी जाग सकते हैं और हो सकता है कि दोबारा सो पाने में सक्षम नहीं होंगे। एक हेल्दी वयस्क को रोजाना रात में 7-9 घंटे की नींद लेने की सलाह दी जाती है। अगर आप रोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं, तो इससे आपका पूरा स्वास्थ्य प्रभावित होता है। ऐसे कंडीशन को बिल्कुल भी इग्नोर नहीं करना चाहिए।


न करें ये गलतियां

आमतौर पर अनिद्रा खतरनाक नहीं है। वहीं इसका इलाज करने के भी कई तरीके मौजूद हैं। आप कुछ गलतियों से बचकर और कुछ चीजों को अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाकर इस समस्या से राहत पा सकते हैं। हम आपके साथ कुछ ऐसे टिप्स शेयर करने जा रहे हैं, जिनको अपनाकर आप रात में अच्छी नींद पा सकती हैं।


हैवी डिनर

कई लोग रात में डिनर करे के फौरन बाद ही सोने चले जाते हैं। लेकिन कभी भी हैवी मील के बाद सोने के लिए नहीं जाना चाहिए। क्योंकि इससे शरीर में भोजन सड़ने, विघटित होने और गैस बनने लगती है। जिस कारण रात में नींद आने में परेशानी होती है। हमेशा रात का भोजन सोने से कम से कम 3 घंटे पहले कर लेना चाहिए। जिससे कि आपका गट पोषक तत्वों को पूरी तरह से अवशोषित कर सके और आपका शरीर हल्का हो जाए। इससे दिमाग शांत होकर बंद हो सके। वहीं खाना खाने के बाद करीब 10-15 मिनट की वॉक जरूर करें।


इन खाद्य पदार्थों को खाने से बचना चाहिए


कैफीन

हमेशा सोने से कम से कम 8 घंटे पहले तक चाय या कैफीन का सेवन करें। प्रयास करें कि दोपहर 2 या 3 बजे के आसपास आप अपनी आखिरी कॉफी या चाय पिएं।


फर्मेंटेड फूड

आपको रात में फर्मेंटेड फूड खाने से बचना चाहिए। जैसे दही, किमची, कोम्बुचा, अचार, केफिर, इडली और डोसा बैटर। यह आपके गट को गुड बैक्टीरिया प्रदान करते हैं। लेकिन रात के समय इन चीजों को खाने से बचना चाहिए।


फल

सूर्यास्त के बाद फलों का सेवन करने से बचना चाहिए। फलों का आपके शरीर पर जागृत प्रभाव होता है, जोकि आपको एनर्जेटिक बनाता है और रात में इसकी जरूरत नहीं होती है।


ऐसी चीजों का करें सेवन

रात में हमेशा आपको ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जो आपके नर्वस सिस्टम को शांत करने के साथ सोने में मदद करे। इनमें अश्वगंधा, जायफल, जटामांसी, शंखपुष्पी, ब्राह्मी जैसी जड़ी-बूटियां शामिल हैं। यह चीजें ओवरथिंकिंग को कम करने और नर्वस सिस्टम को शांत करने में सहायता करती हैं।


ऐसे करें इस्तेमाल

रोजाना रात में जायफल का सेवन करके चैन की नींद सो सकते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए एक चुटकी जायफल को दूध के साथ उबालें। इसमें एक चम्मच घी, थोड़ी सी हल्दी, काजू का मक्खन मिलाएं। फिर रात में सोने के समय इसका सेवन करें। इससे आपका दिमाग शांत होगा और अच्छी व गहरी नींद आएगी।

प्रमुख खबरें

EPF का New Rule: 25,000 रुपये तक की Salary पर PF अनिवार्य! करोड़ों लोगों पर होगा सीधा असर।

PAK vs AUS T20I Series: World Cup से पहले समीकरण साधने की जंग, Lahore में होगा असली इम्तिहान।

Benfica vs Real Madrid: गोलकीपर के गोल ने पलटी बाज़ी, मैड्रिड प्लेऑफ में

Kylian Mbappe ने चैंपियंस लीग में तोड़ा Ronaldo का रिकॉर्ड, हार में भी चमके