Health Tips: बदलते मौसम की खांसी-बलगम से परेशान, ये देसी नुस्खे देंगे फौरन आराम

By अनन्या मिश्रा | Nov 01, 2025

मौसम बदलने की शुरूआत होने के साथ ही हल्की सर्दी ने दस्तक दे दी है। कुछ ही सप्ताहों में मौसम पूरी तरह से करवट ले लेगा। बदलते मौसम में अपनी सेहत का ध्यान रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। क्योंकि इस समय पर शरीर को कई बीमारियां और इंफेक्शन जकड़ लेती हैं। खासतौर पर इस समय सर्दी-खांसी और जुकाम लोगों को काफी परेशान करता है। वहीं जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, उनको यह दिक्कत जल्दी घेर लेती हैं। 

आजमाएं ये देसी नुस्खा

इसके लिए 1 चम्मच शहद, 1 चम्मच अदरक का जूस, 1 चुटकी हल्दी और एक चौथाई चम्मच काली मिर्च पाउडर मिक्स कर लें। इसको मिक्स करने के बाद खा लें। एक्सपर्ट के मुताबिक यह आपको सोने से पहले खाना है। ऐसा करने से आपको कुछ ही देर में आराम मिल जाएगा और आप चैन की नींद सो सकेंगे।

बता दें कि काली मिर्च बलगम को पतला करने में सहायता करती है। इसके सेवन से कफ आसानी से बाहर निकल जाता है। काली मिर्च में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। जिस कारण यह इंफ्लेमेशन को कम करती है और श्वसन मार्ग को साफ करने में सहायता करती है।

सर्दी-खांसी और गले की खराश दूर करने में अदरक सहायक होती है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जोकि जुकाम में बेहद फायदेमंद होती है।

शहद में मौजूद गुणों की वजह से यह खांसी को दूर करने में कारगर होता है। यह गले की सूजन को कम करता है। यह देसी नुस्खा आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

प्रमुख खबरें

UP में Rajya Sabha की 10 सीटों पर नामांकन शुरू, पहले दिन नहीं भरा गया कोई पर्चा

वैश्विक संघर्षों से खाद्य और उर्वरक संकट की आशंका, EAM S Jaishankar ने चेताया

Palghar Court ने अस्पताल तोड़फोड़ मामले में Shiv Sena MLA के बेटे समेत छह की जमानत खारिज की

Begusarai में जीविका कार्यकर्ता से दुष्कर्म, SIT गठित कर पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा