Heath Tips: ओवरथिंकिंग की आदत से हो गए हैं परेशान तो ऐसे करें कंट्रोल, शांत होगा मन

By अनन्या मिश्रा | Jun 20, 2025

ओवरथिंकिंग एक निगेटिव आदत है, जो कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है। आपने भी खुद को कभी न कभी ओवरथिंकिंग करते हुए महसूस किया होगा। यह आदत व्यक्ति को धीरे-धीरे गंभीर रूप से अपना शिकार बना देती है। जिस कारण आप दिन प्रतिदिन निगेटिव विचारों की ओर आकर्षित होते चले जाते हैं। लेकिन अगर आप ओवरथिंकिंग पर कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं, तो आप कुछ टिप्स की मदद ले सकते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप किस तरह से ओवरथिंकिंग से छुटकारा पा सकती हैं।

खुद को करें डिस्ट्रेक्ट

इसे भी पढ़ें: Health Tips: मुंह-फेफड़े के कैंसर से लेकर हार्ट अटैक के खतरे को बढ़ाता हैं तंबाकू का सेवन, आज ही बना लें दूरी

गहरी सांस लें

ओवरथिंकिंग न सिर्फ आपको मानसिक बल्कि शारीरिक रूप से परेशान कर सकती है। इसलिए किसी शांत जगह पर बैठकर गहरी सांस लें। यह आपको रिलैक्स रखेगा और आपके दिमाग में आने वाले विचारों को अवॉइड करने में सहायता करेगा।

मेडिटेशन करें

अगर आप भी ओवरथिंकिंग करते हैं, तो आपको नियमित रूप से मेडिटेशन करने की आदत बनाना चाहिए। मेडिटेशन करने से आपके दिमाग में चलने वाले थॉट्स डिस्ट्रेक्ट होंगे। वहीं यह दिमाग को शांत करता है। ऐसे में आप तनाव का शिकार नहीं होंगे। शाम को काम से लौटने के बाद थोड़ी देर मेडिटेशन जरूर करें। मेडिटेशन करने से आपके अंदर पॉजिटिव विचार आएंगे।

ट्रिगर प्वाइंट समझें

सभी लोगों का ऐसा कोई न कोई ट्रिगर प्वाइंट जरूर होता है। जहां पहुंचकर व्यक्ति ओवरथिंकिंग करने लग जाते हैं। ऐसे में आप अपने ट्रिगर प्वाइंट पर पकड़ बना लेना भी ओवरथिंकिंग की समस्या से राहत पाने का एक अच्छा ऑप्शन होता है।

अगर आपको कभी ऐसा लगता है कि आप परेशान हो सकती हैं, तो खुद को पॉजिटिव एनवायरमेंट में रखने का प्रयास करें। क्योंकि ओवरथिंकिंग एक ऐसी समस्या है, जिसको आप खुद ठीक नहीं करना चाहती हैं, तो दूसरा व्यक्ति भी इसमें आपकी सहायता नहीं कर सकता है।

प्रमुख खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में फिर लौटी रौनक, Sensex 544 अंक मजबूत, Rupee में भी दिखी शानदार बढ़त

Apple का बड़ा फैसला! iPhone 18 Launch के लिए करना होगा लंबा इंतजार, टूटेगी परंपरा

मोदी सरकार ने 12 वर्ष में सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल की उपलब्धियां जनता के सामने रखी हैं— कमलजीत सहरावत

धक्का-मुक्की विवाद में Vaibhav Suryavanshi को मिला BCCI का साथ, बोर्ड ने Action लेने से किया इनकार