Mouth Ulcer: मुंह के छालों से हो गए हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, जल्द दिखेगा असर

By अनन्या मिश्रा | Aug 02, 2025

गर्मियों में हम सभी को अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। क्योंकि इस मौसम में जरा सी लापरवाही बरतने पर आप बीमार पड़ सकते हैं। गर्मियों में अधिकतर पेट से जुड़ी दिक्कतें होती हैं। अगर पेट साफ नहीं होगा, तो इसका सीधा असर आपके चेहरे से लेकर मुंह तक नजर आएगा। वहीं गर्मियों में शरीर में पानी की कमी होने पर कई बीमारियां बढ़ जाती हैं। इन्हीं में से एक समस्या मुंह में छाले निकलना है। 

पेट की गर्मी की वजह से मुंह में छाले निकलने लगते हैं। पेट की गर्मी शांत करने का सबसे अच्छा और आसान तरीका खुद को हाइड्रेट रखना है। मुंह के छालों को Mouth Ulcers कहते हैं। भले ही यह सुनने में साधारण लगता है, लेकिन इसका दर्द इतना भयानक होता है कि न तो कुछ खाया जाता है, न कुछ पिया जाता है। साथ ही बोलने में भी दिक्कत होती है। ऐसे में अगर आपको भी मुंह के छाले की समस्या बार-बार होती है, तो आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाकर मुंह के छालों की समस्या से निजात पाई जा सकती है।

शहद

मुंह के छालों के लिए शहद रामबाण इलाज साबित हो सकता है। शहद एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। कुछ देर के लिए शहद को छालों पर लगाएं। इसके बाद कुल्ला करें। इससे छाले तेजी से ठीक होंगे।

फिटकरी का पानी

फिटकरी एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर होती है। फटकरी छालों को जल्दी ठीक करता है। इसके लिए ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं है। इसके लिए सादे पानी में आधा चम्मच फिटकरी पाउडर मिला लें। फिर इस पानी से कुल्ला करें। इस नुस्खे से छालों के दर्द में आराम मिलता है। आप दिन में दो बार यह नुस्खा अपना सकते हैं।

नमक

छालों से राहत पाने के लिए नमक बेहतरीन उपाय साबित हो सकता है। नमक छालों की सूजन कम करता है और दर्द में भी आराम मिलता है। एक कप गुनगुने पानी में एक चम्मच नमक मिलाकर उस पानी से कुल्ला करें।

दही

दही में प्रोबायोटिक पाया जाता है। इसको खाने से पेट की गर्मी शांत होती है और जब पेट की गर्मी शांत होगी, तो मुंह के छाले भी फटाफट ठीक हो जाएंगे।

नार‍ियल का तेल

मुंह के छालों को ठीक करने के ल‍िए नारियल का तेल भी फायदेमंद हो सकता है। यह एक नेचुरल मॉइस्चराइजर है, जोकि इंफ्केशन को रोकता है। साथ ही नारियल का तेल छालों के दर्द से भी निजात दिलाता है। दिन में कम से कम तीन बार नारियल का तेल छालों पर लगाएं।

प्रमुख खबरें

Coca Cola 26 साल बाद फिर लाएगा Gold Spot, Parle ने 1952 में किया था शुरू

Udhampur Command Hospital में डॉक्टरों ने 11 घंटे की सर्जरी कर जवान का कटा हाथ जोड़ा

WBSEDCL जनवरी 2027 से लागू करेगी मासिक बिजली बिल, Suvendu Adhikari ने दी जानकारी

AIIMS Director डॉ. निखिल टंडन बोले, Type 1 Diabetes पीड़ित बच्चों को मिले लगातार देखभाल