Period Cramps: Period Pain से हैं परेशान, किचन में रखी इन 3 चीजों से बनाएं Magic Tea, मिलेगा तुरंत आराम

By अनन्या मिश्रा | Jan 10, 2026

अगर आप भी हर महीने होने वाले पीरियड क्रैम्प्स से राहत पाने के लिए दवा खाती हैं, तो आप गलत हैं। पीरियड क्रैम्प्स को कम करने में सिर्फ दवा ही नहीं बल्कि कई देसी नुस्खे भी कारगर हैं। इन नुस्खों को अपनाने से पीरियड पेन नेचुरल तरीके से कम होता है और साथ ही इनका कोई साइड इफेक्ट्स भी नहीं होता है। कुछ महिलाओं को पीरियड के दिनों में काफी ज्यादा दर्द होता है, जोकि बर्दाश्त के बाहर होता है। पीरियड पेन होने के पीछे अलग-अलग कारण हो सकते हैं।

क्यों होता है पीरियड पेन

प्रोसेस्ड फूड्स या क्रॉनिक स्ट्रेस के कारण शरीर में इंफ्लेमेशन बढ़ जाता है। इसकी वजह से पीरियड पेन हो सकता है।

यूट्रस की टाइट मसल्स की वजह से ब्लड फ्लो धीमा हो जाता है। इसके कारण भी पीरियड पेन हो सकता है।

पीरियड पेन की एक बड़ी वजग शरीर में होने वाला हार्मोनल इंबैलेंस भी हो सकता है। 

प्रोसेस्ड फूड्स या क्रॉनिक स्ट्रेस की वजह से शरीर में इंफ्लेमेशन बढ़ जाता है और इसके कारण पीरियड पेन हो सकता है।

यूट्रस की टाइट मसल्स के कारण, ब्लड फ्लो धीमा हो जाता है और इसकी वजह से भी पीरियड के दिनों में आपको तेज दर्द हो सकता है।

पीरियड पेन की एक बड़ी वजह शरीर में होने वाला हार्मोनल इंबैलेंस भी हो सकता है। जब शरीर में एस्ट्रोजन लेवल बढ़ जाता है और प्रोजेस्टेरोन लेवल कम हो जाता है, तो पीरियड साइकिल अनियमित हो जाती है और दर्द भी तेज होता है।

शरीर में मैग्नीशियम की कमी होने पर भी आपको पीरियड्स के दिनों में ज्यादा दर्द हो सकता है।

मदद करेगी ये देसी चाय

पीरियड पेन को कम करने के लिए आपको सौंफ, अदरक और दालचीनी की चाय पीनी चाहिए।

इस चाय को बनाने के लिए सबसे पहले एक टीस्पून घिसा हुआ अदरक लें। फिर 1 चम्मच सौंफ के बीच और 1 छोटा टुकड़ा दालचीनी का लें। एक पैन में पानी गर्म करें और उसमें यह सभी चीजें डालकर तब तक पकाएं, जब तक की पानी आधा न रह जाए।

आपको गुनगुना पानी पीना है, इससे भी आपको पीरियड पेन में राहत मिलेगी।

यह चाय ब्लोटिंग कम करने के साथ मसल्स को राहत देती है और ब्लड फ्लो को भी सुधारती है।

अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, यह इंफ्लेमेशन को कम करती है और साथ ही दर्द में भी आराम देती है।

सौंफ पेट में दर्द और ब्लोटिंग कम करने में सहायता कर सकती है। दालचीनी न सिर्फ पीरियड क्रैम्प्स को कम करती है, बल्कि इससे पीरियड्स भी नियमित होते हैं।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है