Health Tips: ऑफिस में Work Stress और Anxiety से हैं परेशान? ये Lifestyle Tips देंगे तुरंत राहत

By अनन्या मिश्रा | Jun 12, 2026

ऑफिस में वर्क स्ट्रेस की वजह से अक्सर लोगों को एंग्जायटी महसूस होती है। एंग्जायटी की असर उनके काम करने की क्षमता पर पड़ता है। आपके काम की क्वालिटी भी कम हो सकती है। ऑफिस में वर्कलोड को कम नहीं किया जा सकता है, लेकिन एंग्जायटी और स्ट्रेस को कम करना मुमकिन है। लेकिन आप अपनी लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करके एंग्जायटी को कम कर सकते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको एंग्जायटी कम करने के उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Health Experts का दावा: गर्मियों में UTI से बचाएगा जौ का यह Super Drink, जानें बनाने का तरीका 

डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज

स्ट्रेस या एंग्जायटी दूर करने के लिए आपको डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करना चाहिए। आप इसको कहीं भी और कभी भी कर सकते हैं। डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने से टेंशन दूर होती है और कुछ ही मिनट में आपका नर्वस सिस्टम शांत हो जाता है। डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने के लिए गहरी सांस लें और 4 गिनन तक सांस को होल्ड करें फिर 6 काउंट करने के साथ सांस को धीरे-धीरे छोड़ें।

न करें मल्टीटास्किंग

ऑफिस में ज्यादा स्ट्रेस या एंग्जायटी की वजह अक्सर मल्टीटास्किंग यानी की एक साथ दो काम करने के कारण होती है। इससे प्रोडक्टिविटी घटती है और मेंटल फटीग और एंग्जायटी भी होती है। इसलिए काम को ब्रेक लेकर पूरा करें। एक साथ अधिक काम करने की कोशिश न करें। काम के बीच में छोटे-छोटे ब्रेक्स लें, इस दौरान स्ट्रेचिंग करें, पानी पिएं, आंखों को आराम दें और कुछ देर वॉक करें।

लंबे समय तक एक जगह न बैठें

अगर आपको लगता है कि एक साथ लंबे समय तक बैठकर काम को जल्दी खत्म कर सकते हैं। तो आप पूरी तरह से गलत हैं। लंबे समय तक बैठे रहने से आपके मूड पर बुरा असर होता है। ज्यादा देर तक बैठे रहने से लो एनर्जी और थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं। हर 30-40 मिनट में 5 मिनट का ब्रेक लेना चाहिए और वॉक करना चाहिए। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और एंग्जायटी भी कम करने में मदद मिलती है।

ऑफिस में अक्सर वर्क स्ट्रेस की वजह से लोगों को एंग्जायटी होती है। इसको दूर करने के लिए दिन की शुरूआत हड़बड़ी के साथ नहीं बल्कि शांति के साथ करनी चाहिए। वर्क स्ट्रेस कम करने के लिए डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें, एक जगह पर लंबे समय तक बैठकर काम करने की आदत को बदलें और मल्टीटास्किंग से बचना चाहिए।

प्रमुख खबरें

पाकिस्तान जा रहे 60 ट्रकों को लगा दी आग, अंदर जो निकला, मचा हड़कंप!

Travel Tips: वीकेंड पर दिल्ली की गर्मी से पाएं राहत, 300 KM में ये 3 जगहें हैं Best

बहुत बड़ा परीक्षण कर रहा भारत? अचानक कहां जा रहे 11000 लोग

Paris Olympics में Manu Bhaker को मेडल जिताने वाले गुरु Jaspal Rana का निधन, खेल जगत में शोक