Health Experts का दावा: गर्मियों में UTI से बचाएगा जौ का यह Super Drink, जानें बनाने का तरीका

गर्मियों में यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) की समस्या से राहत पाने के लिए जौ का पानी एक प्रभावी घरेलू उपाय है, जो पेशाब में जलन और दर्द को कम करता है। यह नेचुरल ड्यूरेटिक शरीर को ठंडा रखकर टॉक्सिन्स बाहर निकालता है और इंफेक्शन के खतरे को कम करने में मदद करता है।
गर्मियों के दौरान महिलाओं को सबसे ज्यादा यूटीआई यानी यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन की समस्या देखने को मिलती है। इस दिक्कत से महिलाएं काफी परेशान रहती है। हर दूसरे दिन यूटीआई समस्या परेशान करती है, कई महिलाएं एंटीबायोटिक्स की दवाइयां लेती है फिर भी आराम नहीं मिलता है।
गौरतलब है कि यूटीआई के दौरान जलन, खुजली और यूरिन पास करते समय दर्द महसूस होना। अगर आप भी इस तरह की समस्या से परेशान हैं, कई उपचार कर चुकी हैं, तो आप एक बार इस उपाय को जरुर ट्राई करें। कई बार महंगी दवाइयां भी समस्या के जड़ से खत्म नहीं कर पाती है। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि यूटीआई में इस नुस्खे को जरुर ट्राई करें।
यूटीआई में राहत दे सकता है यह अनाज
- खासतौर पर जौ का पानी शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालने, बर्निंग सेंसेशन को कम करने और आपको हाइड्रेट रखने में मदद करता है।
- यह एक प्रकार से नेचुरल ड्यूरेटिक की तरह कार्य करता है और पेशाब में जलन को कम करता है।
- बता दें कि, इसकी तासीर ठंडी होती है, इसलिए यह शरीर को ठंडा रखता है। जौ का पानी पीने से शरीर का पीएच बैलेंस रहता है और यूरिन का एसिडिक लेवल कम होता है।
- जौ का पानी में कई सारे विटामिन्स और मिनरल्स की मात्रा पाई जाती है। यह डाइजेशन को बेहतर करता है और वजन कम करने में मदद मिलती है।
- यह पानी एंटी-ऑक्सीडेंट्स को भरपूर होता है। इसलिए इंफेक्शन का खतरा कम हो जाता है और यह यूटीआई का खतरा भी कम करता है। इसके साथ ही यह पेट की गर्मी को शांत रखता है।
- इसको पीने से शरीर इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बना रहता है और खून भी साफ होता है।
यूटीआई के लिए कैसे पिएं जौ का पानी?
- इसके लिए आपको 2 चम्मच जौ लेना है और इसको 3-4 कप पानी में डालें।
- इसे कम से कम 20 मिनट तक उबालें।
- ये थोड़ा गाढ़ा हो जाएगा। फिर इसे छान लें और ठंडा होने दें।
- अब इसमें नींबू का रस और चुटकी भर नमक डालें लें।
- इसको आप दिन में एक या दो बार पी सकते हैं, इससे आपको काफी आराम मिलेगा।
अन्य न्यूज़














