Palampur Famous Temple: लंबे समय से हैं परेशान तो पहुंच जाएं पालमपुर, जरूर करें फेमस शिव मंदिर के दर्शन

By अनन्या मिश्रा | Jun 03, 2025

कई बार हम सभी घूमने के लिए कुछ ऐसी जगहों की तलाश कर रहे हैं, जहां से लौटने के बाद मन को काफी शांति मिले। साथ ही जिन चीजों की वजह से लंबे समय से परेशानी चल रही है, उसका भी हल मिल सके। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, इस जगह का नाम पालमपुर है। पालमपुर, हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित है। आज के समय में पालमपुर एक फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन बन चुका है। जहां पर सुकून और शांति की तलाश में दूर-दूर से लोग आते हैं। साथ ही पालमपुर में फेमस शिव मंदिर भी है। ऐसे में अगर आप भी पालमपुर आ रहे हैं, तो आपको इस मंदिर के दर्शन जरूर करने चाहिए।

जानिए क्यों फेमस है पालमपुर

इसे भी पढ़ें: Kailash Mansarovar Yatra: कैलाश मानसरोवर यात्रा का सबसे आसान रास्ता, जानिए पूरा रूट

ताशी जोंग मठ

अगर आप लंबे समय से अपनी पर्सनल लाइफ या प्रोफेशनल लाइफ से परेशान हैं और आध्यात्मिक ध्यान लगाने के लिए किसी शांत जगह की तलाश कर रहे हैं। तो आप पालमपुर को ताशी जोंग मठ आ सकते हैं। इस मठ में प्रवेश के लिए आपको किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना होगा।

बैजनाथ शिव मंदिर

पालमपुर का बैजनाथ शिव मंदिर काफी फेमस है और इस मंदिर की काफी मान्यता भी है। माना जाता है कि यह पहला स्थान है, जहां पर लंकापति रावण ने अमरता का वरदान प्राप्त करने के लिए भगवान शिव की पूजा की थी। बैजनाथ मंदिर की वास्तुकला में कलात्मक चमक और सुंदर संरचना पुरी के जगन्नाथ मंदिर की तरह दिखती है। ऐसे में अगर आप पालमपुर आ रहे हैं, तो यहां के शिव मंदिर की पूजा करना न भूलें।

सौरभ वन विहार

परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए पालमपुर एक परफेक्ट जगह है। यहां आकर आप सौरभ वन विहार को एक्सप्लोर कर सकते हैं, जोकि बेहद खूबसूरत है। सौरभ वन विहार एक फेमस पिकनिक स्पॉट है। ऐसे में अगर आप भी फैमिली के साथ पालमपुर आकर पिकनिक मनाने का प्लान कर रहे हैं, तो यह जगह काफी अच्छी है। यह गार्डन 35 एकड़ में फैला है। जिसमें बच्चों का पार्क, पिकनिक पार्क, टाइगर हिल ब्रिज और स्वास्थ्य मार्ग बहुत कुछ शामिल है। यहां पर एंट्री करने के लिए 150 रुपए देने होंगे।

अल हिलाल पालमपुर

बता दें कि अल-हिलाल पालमपुर में घूमने वाली सबसे अच्छी जगहों में से एक है। इस जगह से आपको पूरे पालमपुर का शानदार नजारा दिखता है। अल हिलाल पालमपुर एक बेहतरीन वीकेंड गेटअवे है। जहां पर आप शहर की जिंदगी से ब्रेक लेकर हरियाली और शांति के बीच अपने अंदर के दर्द को शांत कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश