Seema Haider और Sachin के सामने आई मुसिबतें, कमाई बंद... राशन भी खत्म, लगा ये नोटिस

By रितिका कमठान | Jul 30, 2023

पाकिस्तान से भाग कर भारत अपने प्रेमी से शादी करने आई सीमा हैदर इन दिनों सुर्खियों में लगातार बने हुए है। दोनों ही ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा के दूसरे घर में रह रहे है। सचिन के घर में अब ना ही राशन बचा है और ना ही पैसा कमाने का परिवार के पास कोई जरिया है।

दरअसल सीमा हैदर लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इस कारण परिवार की आमदनी पर सीधा असर हुआ है। परिवार को खाने-पीने की कई दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। परिवार का कहना है कि सचिन के पास कोई काम भी नहीं बचा है। अब काम के लिए वो और उनका बेटा रबूपुरा पुलिस को सूचित करने के बाद ही जा सकते है। बता दें कि सचिन और सीमा वर्तमान में रबूपुरा में रह रहे हैं जहां पूरा गांव उनका समर्थन कर रहा है।

गौरतलब है कि ऑनलाइन गेम पबजी खेलते हुए ही सीमा हैदर को सचिन से प्यार हुआ था जिसके बाद वो अवैध रूप से अपने चार बच्चों के साथ भारत आ गई थी। इसके बाद दोनों ग्रेटर नोएडा (यूपी का गौतमबुद्धनगर जिला) के रबूपुरा में रहने लगे थे। पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली तो दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। हालांकि बाद में दोनों को जमानत पर अदालत ने रिहा किया था।

वहीं इस मामले में किसान नेता मास्टर स्वराज ने भी सीमा और सचिन से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद किसान नेता ने कहा कि मैं सचीन और सीमा से मिलने गया था। वो नई जगह गए है। वो लोग अपने ही घर में फंस गए है, जिससे उन्हें कई समस्याएं हो रही है। उन्हें रोजमर्रा की जरूरत की चीजें खरीदने में मुश्किले आ रही है। वो लगातार पुलिस की भी रडार पर है।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने मृत व्यक्ति के नाम Learning Licence बनने पर केंद्र और यूपी से मांगा जवाब

पीलीभीत में Punjab and Sindh Bank के वरिष्ठ अधिकारी 8.52 करोड़ की धोखाधड़ी में गिरफ्तार

Telangana Assembly के पहले दिन भारी हंगामा, HC ने BRS विधायकों को रोकने पर पुलिस को लगाई फटकार

West Asia में तनाव के बीच व्यापार और कनेक्टिविटी बढ़ा रहा भारत, S Jaishankar ने दी जानकारी