TRS ने जारी की 17 उम्मीदवारों की सूची, निजामाबाद से मिला KCR की बेटी को टिकट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 22, 2019

हैदराबाद। तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) ने 11 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए बृहस्पतिवार को 17 उम्मीदवारों की सूची का ऐलान किया। इसमें पार्टी प्रमुख और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता को निजामाबाद से फिर से टिकट दिया गया है। वह इसी सीट से सांसद हैं। टीआरएस ने हैदराबाद से पी. श्रीकांत को टिकट दिया है, जहां से पार्टी की सहयोगी एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन औवेसी चुनाव लड़ रहे हैं। टीआरएस हैदराबाद में लोगों से औवेसी को विजयी बनाने की अपील कर रही है। फिर भी पार्टी ने हैदराबाद से अपना प्रत्याशी उतारा दिया लिहाजा टीआरएस और एआईएमआईएम के बीच गंभीर मुकाबला होने की संभावना नहीं है।

पार्टी ने करीमनगर से बी विनोद कुमार को फिर से टिकट दिया है जबकि कुछ सांसदों का टिकट काटा है। सूची में अन्य उम्मीदवारों में, बी वेंकटेश नेताकानी (पेद्दापल्ली), जी नागेश (आदिलाबाद), बी बी पाटिल (जाहिराबाद), के. प्रभाकर रेड्डी (मेडक) के नाम शामिल हैं। इनके अलावा, पसूनूरी दयाकर (वारंगल), मलोथ कविता (महबूबाबाद), एन. नागेश्वर राव (खम्मम), बी नरसैया गौड (भोंगीर), वेमिरेड्डी नरसिम्हा रेड्डी (नलगोंडा) को भी टिकट दिया गया है। पार्टी ने पोथुगांती रामुलु (नगरकुर्नूल), मन्ने श्रीनिवास रेड्डी (महबूबनगर), जी रंजीत रेड्डी (चेवेला), टी साई किरण यादव (सिकंदराबाद) और एम. राजशेखर रेड्डी (मलकाजगिरी) अपना प्रत्याशी बनाया है। तेलंगाना में 17 लोकसभा सीटें हैं। इन सभी सीटों पर 11 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के चुनाव में मतदान होगा।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह