टीआरएस ने संविधान बदलने के विचार पर चर्चा की मांग की, कांग्रेस ने किया विरोध

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 03, 2022

नयी दिल्ली। तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के वरिष्ठ नेता के केशव राव ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव का हवाला देते हुए बृहस्पतिवार को राज्यसभा में कहा कि उन्होंने देश के लिए एक नए संविधान की आवश्यकता के विचार को चर्चा के लिए रखा है। हालांकि कांग्रेस ने इस सुझाव का जोरदार विरोध किया। नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जिस दिन संविधान को बदले जाने की बात होगी, कांग्रेस सबसे पहले उसके विरोध में खड़ी होगी।

इसे भी पढ़ें: गोवा विधानसभा चुनाव: पार्टी के प्रति वफादारी की शपथ लेंगे कांग्रेस उम्मीदवार

आप संविधान में संशोधन का सुझाव दे सकते हैं लेकिन आप यह नहीं कह सकते कि संविधान को बुनियादी तौर पर बदल दिया जाए।’’ उन्होंने कहा कि टीआएस का यह सुझाव सरकार के पक्ष में है क्योंकि ‘‘आरएसएस के लोग संविधान बदलना चाहते हैं...उन्होंने इसकी मांग की है।’’। उन्होंने कहा, ‘‘...और आप भी अगर उसी में बात करेंगे तो हम उससे सहमत नहीं होंगे। हम इसका पुरजोर विरोध करेंगे।’’ खड़गे की आपत्ति के बाद केशव राव ने कहा कि संविधान में अब तक 105 बदलाव हो चुके हैं और इसलिए एक विचार आया कि क्यों ना इसमें बदलाव किया जाए। उन्होंने कहा, ‘‘..इस पर चर्चा की जानी चाहिए।

प्रमुख खबरें

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow