टीआरएस सांसद ने यूरोपीय संसद में सीएए पर मतदान टाले जाने का श्रेय लोकसभा अध्यक्ष को दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 04, 2020

नयी दिल्ली। तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के नेता नमा नागेश्वर राव ने यूरोपीय संसद में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ लाए गए प्रस्तावों पर मतदान टाले जाने का श्रेय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को देते हुए मंगलवार को सदन में कहा कि इसके लिए स्पीकार को धन्यवाद दिया जाना चाहिए। राव ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग में लेते हुए कहा कि उनकी पार्टी ने सीएए का विरोध किया था और बाद में इस पर यूरोपीय संसद में चर्चा होने लगी। ऐसी चीजों से हमें भी तकलीफ होती है।

उन्होंने कहा ‘‘ हम लोकसभा अध्यक्ष महोदय के आभारी हैं कि यूरोपीय संसद में सीएए के खिलाफ प्रस्तावों पर मतदान नहीं हुआ।’’उल्लेखनीय है कि बिरला ने यूरोपीय संसद में सीएए के खिलाफ प्रस्ताव लाए जाने के बाद उसके अध्यक्ष डेविडा मारिया सासोली को पत्र लिखकर कहा था कि एक संसद का दूसरे संसद के बारे में कोई फैसला देना अनुचित है और सभी संसद की संप्रभु प्रक्रियाओं का सम्मान होना चाहिए। बाद में इस यूरोपीय संसद ने इन प्रस्तावों पर मतदान टाल दिया था। 

प्रमुख खबरें

Love Series Review | डेटिंग ऐप्स और आधुनिक रिश्तों पर आधारित नई तमिल सीरीज़ लव में क्या है खास और कहां रह गई कमी?

BMW Group India ने घोषित किए Golf Cup विजेता, South Africa में खेलेंगे

R K Narayan Birth Anniversary: अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे R K Narayan, अंग्रेजी में हो गए थे फेल

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात