महाराष्ट्र में ई-चालान के खिलाफ ट्रक चालक आधी रात से हड़ताल पर जाएंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 02, 2025

मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में लाखों ट्रक और अन्य मालवाहक वाहन यातायात नियमों के उल्लंघन पर ई-चालान के विरोध में और अन्य मांगों को लेकर मंगलवार आधी रात से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। ट्रांसपोर्टरों ने यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि इससे वरकरियों (भगवान विट्ठल के भक्तों) को असुविधा होगी, क्योंकि आषाढ़ी एकादशी नजदीक है। ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल का संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार ने इस मुद्दे पर विचार करने के लिए परिवहन आयुक्त विवेक भीमनवार के नेतृत्व में 10 सदस्यीय समिति गठित की।

राज्य में ट्रांसपोर्टरों के संघों की एक एक्शन कमेटी ‘वहातुकदार बचाओ कृति संगठन’ ने कहा कि अनिश्चितकालीन हड़ताल मध्यरात्रि से शुरू होगी क्योंकि ट्रांसपोर्टर ई-चालान और ई-चालान की वसूली के लिए प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा उत्पीड़न से परेशान हैं।

एक्शन कमेटी के संयोजक उदय बर्गे ने कहा, मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में 1.5 लाख से 2 लाख ट्रक और अन्य मालवाहक वाहन आधी रात के बाद हड़ताल पर चले जाएंगे। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि दूध, सब्जियां और दवाओं सहित आवश्यक वस्तुओं को लाने-जाने में शामिल गाड़ियों को हड़ताल के दायरे से बाहर रखा गया है।

प्रमुख खबरें

IPL 2025: Rishabh Pant की Delhi में घर वापसी, 12 करोड़ की सैलरी कट! Kuldeep Yadav जाएंगे Lucknow

Vozinha का करिश्मा: World Cup के इस Goalkeeper ने Indian Football Market को दिखाया आईना

FIFA World Cup 2026: Captain Lionel Messi की हैट्रिक, Team Argentina ने जीत से किया अभियान का आगाज़

FIFA World Cup 2026: Mexico का विजय रथ जारी, South Korea को हराकर नॉकआउट में पक्की की जगह