By अभिनय आकाश | Jan 10, 2025
आतंकी हरदीप सिंह निज्जर हत्या केस में कनाडा सरकार को झटका लगा है। खालिस्तानी अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के आरोपी चार भारतीय नागरिकों को कनाडा की एक अदालत ने जमानत दे दी है। चार आरोपी भारतीय नागरिकों - करण बराड़, अमनदीप सिंह, कमलप्रीत सिंह और करणप्रीत सिंह पर प्रथम श्रेणी की हत्या और हत्या की साजिश का आरोप लगाया गया था। 18 जून 2023 को अलगाववादी हरदीप सिंह कोलंबिया में एक गुरुद्वारा की पार्किंग में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कोर्ट के दस्तावेजों के मुताबिक, ये हिरासत में नहीं हैं। निज्जर हत्याकांड भारत-कनाडा के बीच विवाद की वजह बन गया था, क्योंकि प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने हत्या में भारत के शामिल होने का आरोप लगाया था।
इसका मतलब यह है कि व्यक्तियों को वर्तमान में हिरासत में नहीं लिया गया है और आगे की अदालती कार्यवाही की प्रतीक्षा करते हुए वे जमानत पर बाहर हो सकते हैं या विशिष्ट शर्तों के तहत रिहा हो सकते हैं। कनाडाई सरकार ने मामले को सरे प्रांतीय न्यायालय से ब्रिटिश कोलंबिया सुप्रीम कोर्ट में स्थानांतरित करते हुए प्रत्यक्ष अभियोग लागू किया है। यह कानूनी पैंतरेबाज़ी प्रारंभिक जांच को दरकिनार कर देती है, जिससे मामले की सुनवाई में तेजी आती है।