भारत सरकार गलत हैं...सिख चरमपंथ पर नरम रुख को लेकर किए गए सवाल पर पीएम ट्रूडो ने दिया जवाब

By अभिनय आकाश | Jul 06, 2023

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि वह कनाडा की धरती से उत्पन्न होने वाले आतंकवाद पर नरम नहीं हैं और उनकी सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ गंभीर कार्रवाई की है और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने इन आरोपों का खंडन किया कि वह आतंकवादी तत्वों के प्रति नरम हैं। ट्रूडो ने कहा कि वे गलत हैं। कनाडा ने हिंसा और हिंसा की धमकियों को बेहद गंभीरता से लिया है। हमने हमेशा आतंकवाद के खिलाफ गंभीर कार्रवाई की है और हमेशा करते रहेंगे। जून में खालिस्तान रैली निकाली गई थी जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या को दर्शाती एक झांकी दिखाई गई थी। जिसको लेकर एक सवाल का जवाब देते हुए ट्रूडो ने पर अपनी देते हुए कहा कि भारत सरकार गलत है। 

इसे भी पढ़ें: ये अस्वीकार्य है, खालिस्तान स्वतंत्रता रैली को लेकर कनाडा ने कहा- अपने दायित्वों को बहुत गंभीरता से लेते हैं हम

भारत ने कनाडा के अधिकारियों से 8 जुलाई को कनाडा में भारतीय मिशनों के बाहर खालिस्तान समर्थक समूहों द्वारा नियोजित विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर उचित कदम उठाने के लिए भी कहा है। राजनयिक भाषा में, डिमार्शे का तात्पर्य सरकार की स्थिति, विचारों या इच्छाओं के आधिकारिक संचार से है। किसी विशिष्ट विषय पर किसी अन्य सरकार के उपयुक्त अधिकारियों के समक्ष। पिछले कुछ महीनों में कनाडा में खालिस्तानी अलगाववादियों से जुड़ी कम से कम तीन बड़ी भारत विरोधी घटनाएं सामने आईं, जिससे संकेत मिलता है कि चरमपंथी-अलगाववादी आंदोलन को उत्तरी अमेरिकी देश में समर्थन मिल रहा है।

प्रमुख खबरें

राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग पर नेशनल कॉन्फ्रेंस श्रीनगर और जम्मू में भाजपा दफ्तरों का घेराव करेगी

Novak Djokovic के 20 साल के दबदबे का अंत, Mariano Navarone ने Grand Slam में किया बड़ा उलटफेर

इजरायल-ग्रीस की बड़ी डील, बौखलाया पाकिस्तान पहुंचा तुर्किए

US-Iran Tension के बीच Crude Oil की कीमतों में भारी उछाल, $92 के पार पहुंचा Brent Crude का भाव