लोकतंत्र की रक्षा करना ही सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि : राहुल गांधी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 31, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने रविवार को देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की, वहीं पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि ऐसे समय में, जब लोकतंत्र के सभी स्तंभ ‘‘कमजोर’’ किए जा रहे हैं, पटेल के योगदान को याद रखना महत्वपूर्ण है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी पटेल को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि ‘‘उनका संघर्ष हमें किसानों के दमन के खिलाफ एवं किसानों के हक के लिए न्याय की लड़ाई में चट्टान की तरह डटे रहने की प्रेरणा देता है।’’ राहुल ने ट्वीट किया, ‘‘आज जब हमारे लोकतंत्र के सभी स्तंभ कमजोर किए जा रहे हैं, हमें सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को याद करना होगा। इन स्तंभों का निर्माण करने वाले कांग्रेस नेताओं में से एक महत्वपूर्ण आवाज उनकी भी थी।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड के चकराता में भयानक सड़क हादसा, खाई में गाड़ी गिरने से 14 लोगों की मौत 4 घायल

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा, ‘‘भारत को एकजुट रखने की इस लड़ाई में, नफरत पर प्यार की जीत सुनिश्चित करने की इस लड़ाई में, हमारे, किसानों को, हमारे लोगों को हमारे देश को बचाने की इस लड़ाई में हम भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल को आज और हर दिन याद करते हैं।’’ केंद्र 31 अक्टूबर को पटेल की जयंती को ‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस’’ के रूप में मनाता है।

प्रमुख खबरें

Dombivli में घरेलू विवाद पर 32 वर्षीय बेटे ने 70 साल के पिता को उतारा मौत के घाट

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा जरूरी, Jairam Ramesh ने SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई! CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ़्लाइट से हिरासत में लिया गया, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह पर भी एक्शन

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह