'अनुच्छेद 370 की दीवार गिराकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि दी गई', प्रधानमंत्री मोदी का लाल किले से संदेश

By रेनू तिवारी | Aug 15, 2025

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को लाल किले की प्राचीर से 79वें स्वतंत्रता दिवस पर अपने संबोधन में भारत के संविधान का मसौदा तैयार करने वाले दूरदर्शी महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी और इसे आकार देने में भूमिका निभाने वाली महिलाओं को विशेष रूप से याद किया। प्रधानमंत्री ने संविधान सभा की महिला सदस्यों के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा, ‘‘संविधान निर्माण में हमारी नारी शक्ति ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हंसा मेहता और दक्षायनी वेलायुधन जैसी नेत्रियों ने भारत के संविधान को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।’’ मोदी ने संविधान तैयार करने में डॉ. राजेंद्र प्रसाद, बाबासाहेब बी.आर. आंबेडकर, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जैसे महापुरुषों के योगदान को भी याद किया।

प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया, ‘‘जम्मू कश्मीर में धारा 370 की दीवार गिराकर, एक देश-एक संविधान के मंत्र को जब हमने साकार किया, तो हमने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धाजंलि दी।’’ सरकार ने पांच अगस्त, 2019 को संसद से कानून पारित करके अनुच्छेद 370 के विशेष प्रावधानों को खत्म कर दिया था।

इसे भी पढ़ें: लाल किले से पीएम मोदी का दो टूक: अब 'न्यूक्लियर ब्लैकमेल' नहीं सहेगा भारत, ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान की नींद उड़ी

प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा 1947 में जब भारत स्वतंत्र हुआ, तब अपार संभावनाएं थीं, लेकिन चुनौतियां भी बड़ी थीं। भारत 79वें स्वतंत्रता दिवस पर संविधान निर्माताओं को नमन करता है। 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा लाल किले पर आज कई विशेष महानुभाव उपस्थित हैं। दूर-दराज के गांवों से आए पंचायत के सदस्य हैं, ड्रोन दीदी के प्रतिनिधि हैं, लखपति दीदी के प्रतिनिधि हैं, खेल जगत के लोग हैं, राष्ट्र और जीवन को कुछ न कुछ देने वाले महानुभाव यहां उपस्थित हैं। एक प्रकार से, मैं यहां अपनी आंखों के सामने एक लघु भारत देख रहा हूं। और आज, लाल किला तकनीक के माध्यम से भारत के साथ भी जुड़ा हुआ है।"

प्रमुख खबरें

बीच पर टहलने से लेकर सर्फिंग तक... Kim Kardashian और Lewis Hamilton की शानदार छुट्टियों की तस्वीरें

ठाणे में Vande Mataram पर बड़ी गलती! सरकारी कार्यक्रम में बजा लता मंगेशकर के एल्बम का गाना, Shinde ने मांगी माफी

Ram Mandir Trust: सूत्रों का दावा, Champat Rai को UP SIT की पहली रिपोर्ट में Clean Chit

Health Tips: जिम जाने की जरूरत नहीं, Simple Tennis Ball से बढ़ाएं Brain Efficiency और Focus