ट्रंप ने एफडीए और ‘फाइजर’ पर कोविड-19 टीके की घोषणा रोकने का लगाया आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 10, 2020

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) और दवा कम्पनी ‘फाइजर’ पर आरोप लगाया कि राष्ट्रपति चुनाव से पहले जानबूझकर कोविड-19 टीके की घोषणा नहीं की गई, क्योंकि इससे उनकी जीत हो सकती थी। ट्रंप ने ट्वीट किया कि चुनाव से पहले अमेरिका का खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) और डेमोक्रेट्स उन्हें टीके का श्रेय नहीं देना चाहते थे, क्योंकि इससे उन्हें चुनाव में जीत हासिल हो सकती थी। इसलिए ही इसकी घोषणा पांच दिन बाद की गई।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका के इतिहास में पहली बार किसी भी राष्ट्रपति उम्मीदवार को मिले सर्वाधिक मत

ट्रंप ने आरोप लगाया, ‘‘ अगर जो बाइडन राष्ट्रपति होते तो, आपको अगले चार साल तक टीका नहीं मिलता और ना ही एफडीए ने इसे तुरंत मंजूरी दी होती। नौकरशाही तंत्र ने लाखों जिंदगियों को तबाह कर दिया होता।’’ इस बीच, नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि इस घोषणा से अगले वर्ष के बेहतर होने की उम्मीद जगी है। बाइडन ने ट्वीट किया, ‘‘मैं उन शानदार महिलाओं और पुरुषों को बधाई देता हूं जिन्होंने इसे विकसित करने और हमें ऐसी उम्मीद देने के लिए काम किया। साथ ही, यह समझना भी जरूरी है कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई अभी कुछ महीने और चलेगी।

प्रमुख खबरें

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!

Amravati Hospital में आग की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनी, 8 दिन में देगी रिपोर्ट

Balochistan के मस्तुंग और चमन में 5 शव बरामद, Pakistan में Forced Disappearances पर गहराया संकट

Saudi-Turkey-Pakistan के मक्का समझौते पर Iran का बड़ा बयान, क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए रखे अपने प्रस्ताव